पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी, अब 70 हजार से नीचे पहुंचा सोने का भाव

Saroj kanwar
4 Min Read

भारत में पिछले 10 दिनों में सोने की सोने की कीमत में लगभग 4% की गिरावट दर्ज की गयी है ,18 नवंबर 2024 को 24 कैरेट सोने का भाव 74260 प्रति 10 ग्राम और सोने का भाव ₹68,072 था वही चांदी का भाव ₹89,110 प्रति किलोग्राम पर है। यह गिरावट सोने की खरीदार और निवेशको के लिए एक अद्वितीय मौका प्रदान करती है।

खासकर त्योहारों के बाद जब बाजार में डिमांड थोड़ी कम हो जाती है। सोने की कीमतों में इस गिरावट के पीछे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कारक जिम्मेदार हैं।

भारत में सोना अन्य देशो की तुलना में सस्ता क्यों


रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में सोना ओमान, कतर, सिंगापुर और यूएई जैसे देशों की तुलना में अधिक किफायती है।

ओमान में: 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹75,763 है।
कतर में: 10 ग्राम सोना ₹76,293 का है।
सिंगापुर में: 10 ग्राम सोने की कीमत ₹76,805 है।
यूएई में: यही सोना ₹76,204 में बिक रहा है।

इन देशों की तुलना में भारत में सोना लगभग 1500 से ढाई हजार तक सस्ता है इसका कारण मुख्य रूप से भारत में आयत शुल्क , स्थानीय कर घरेलू बाजार की डिमांड का स्तर है। मौजूदा समय में सोना खरीदने वाले भारतीय निवेशकों के लिए स्थिति में लाभप्रद है।

पिछले सप्ताह का मूल्य परिवतन

सोने की कीमतों में 1.07% और 10 दिनों में 4.09% तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मुंबई में -14 नवंबर को सोने का भाव ₹74,240 तक थी जो 11 नवंबर को यह ₹74,620 था।
कोलकाता में -14 नवंबर को सोने का भाव ₹74,140 था जो 11 नवंबर को ₹75,370 था।
चांदी की कीमत में गिरावट का रुझान देखा गया है लेकिन अपेक्षाकृत स्थिर रही है।यह गिरावट मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार की कमजोर स्थिति और घरेलू डिमांड की कमी के कारण है।

सोने की कीमतों में गिरावट का प्रमुख कारण

सोने की कीमतों में मुख्य रूप से ग्लोबल मार्केट की डिमांड और सप्लाई में निर्भर करती है। अमेरिका और यूरोपीय देश में आर्थिक मंदी केंद्रीय बैंकों की नीति के कारण सोने की वैश्विक कीमत में गिरावट देखी जा सकती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती ने सोने की कीमतों को प्रभावित किया है। डॉलर की मजबूती के कारण निवेशकों का रुझान सोने से हटकर अन्य परिसंपत्तियों की ओर बढ़ा है।
भारत में त्योहारों केबाद सोने के डिमांड कम हो जाती है। दिवाली और धनतेरस के बाद घरेलू खरीदारी में गिरावट आई है जिसके कारण कीमती कम हुयी है।
वैश्विक और घरेलू बाजार में अनिश्चितता भी कीमतों पर प्रभाव डाल रही है।


क्या यह सोना खरीदने का सही समय है


विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा समय सोने की खरीदारी के लिए एक सुनहरा मौका है। गिरती हुई कीमतें न केवल निवेशकों के लिए बल्कि गहनों की खरीदारी के लिए भी फायदेमंद साबित हो रही हैं। शादी के सीजन में सोने की डिमांड में उछाल आने की संभावना है, जिससे कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं।

सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद, इसकी दीर्घकालिक मांग और निवेश मूल्य स्थिर रहता है। यह आर्थिक अनिश्चितता के समय एक सुरक्षित निवेश माना जाता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *