IPL 2026: विराट कोहली ने रचा ऐसा इतिहास कि रोहित-धोनी भी छूटे पीछे, जानें अपडेट

Saroj kanwar
3 Min Read

Most IPL Matches: भारतीय क्रिकेट टीम (INDIN PREMIER LEAGUE) के महान बल्लेबाज कहे जाने वाले विराट कोहली (VIRAT KOHLI) इंडियन प्रीमियर लीग (INDIAN PREMIER LEAGUE) में भी नए-नए मुकाम हासिल करते जा रहे हैं. विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का कोई तोड़ नहीं है, जिनके मैदान पर आते ही फैंस की भीड़ शोर करना शुरू कर देती हैं. विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का महा रिकॉर्ड अपने नाम बना लिया है.

इस मामले में रोहित और महेंद्र सिंह धोनी भी उनसे पीछे रह गए हैं. बुधवार को आईपीएल 2026 के 57वें मैच में आरसीबी और केकेआर के बीच खेला गया. इस मैच में उतरते ही कोहली सबसे ज्यादा आईपीएल के मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.

कोहली खेल चुके इतने मैच

विराट कोहली ने आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने आईपीएल के 279 मैच खेलकर यह उपलब्धि हासिल की है. लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रमश: रोहित शर्मा और एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 278-278 मुकाबले खेले हैं. इसके अलावा विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी हैं.

वे उन गिने-चुने खिलाड़ियों में से हैं जो आईपीएल 2008 सीजन से खेल रहे हैं. उन्होंने पहला सीजन भी आरसीबी के लिए खेला था, जो आज भी इसी टीम से जुड़े हैं. ऐसे भी टूर्नामेंट के इतिहास में बहुत कम खिलाड़ी हुए, जिन्होंने पूरा करियर एक ही टीम के लिए खेला.

आईपीएल में सबसे अधिक मैच खेलने वालेबाजों की सूची

विराट कोहली- 279 मैच, एमएस धोनी और रोहित शर्मा- 278 मैच, रवींद्र जडेजा- 265 मैच, दिनेश कार्तिक- 257 मैच, शिखर धवन- 222 मैच, रविचंद्रन अश्विन- 221 मैच, अजिंक्य रहाणे- 209 मैच, सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा- 205 मैच, अंबाती रायडू- 204 मैच और भुवनेश्वर कुमार- 202 मैच खेले हैं.

आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज

विराट कोहली- 9070 रन, रोहित शर्मा- 7289 रन, शिखर धवन- 6769 रन, डेविड वॉर्नर- 6565, केएल राहुल- 5699, सुरेश रैना- 5528 रन, एमएस धोनी- 5439 रन और अजिंक्य रहाणे- 5269 रन, एबी डिवीलियर्स- 5162 रन, संजू सैमसन- 5134 रन बनाए हैं.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *