Horoscope Shani Gochar 2026, Transit Saturn Rashifal: कुछ राशियों के लिए अगले चार दिन बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने जा रहे हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि धीमी स्पीड में नक्षत्र और राशि परिवर्तन करते हैं. शनि देव जब एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में प्रवेश करने का काम करते हैं तो इसका गहरा प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है.
मौजूदा समय में शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. जल्द ही शनि रेवती नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं, जिसके स्वामी बुध हैं. यह मीन के तहत आता है. हिंजू पंचांग के मुताबिक, 17 मई को दोपहर में 3.49 मिनट पर शनि रेवती नक्षत्र में एंटर करने का काम करेंगे.
वैसे भी शनि और बुध के बीच मित्रता का भाव देखने को मिलता है. इसलिए यह गोचर कुछ राशियों के लिए सकारात्मक व भाग्यशाली हो सकता है. इसलिए आपको उन राशियों के बारे में जानना चाहिए जिन्हें शनि के नक्षत्र गोचर से फायदा देखने को मिल सकता है.
4 दिन बाद से इन राशियों के जातकों को मिलेंगी खुशियां
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर बहुत ही फलदायी सिद्ध हो सकता है. इन जातकों को रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, आय के नए स्रोत बनेंगे. व्यापार में विस्तार के योग हैं। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय काफी उत्तम है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क भी बनेंगे.
मिथुन राशि का जातक
क्या आपका पता है कि रेवती का स्वामी बुध स्वयं मिथुन राशि का स्वामी है? इसलिए शनि का यहां होना आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित हो सकता है. जातक को नौकरी में प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है. आपके फैसले की क्षमता भी बढ़ सकती है. इससे मुश्किल समस्याओं का सोल्यूशन निकल सकेगा. जो लोग विदेश जाने या वहां काम करने का सपना देख रहे हैं, तो उनकी इच्छा पूरी हो सकती है.
जानिए कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करने वाला साबित होगा. जातक को बिजनेस पार्टनशिप में फायदा मिलेगा. जीवनसाथी के साथ आपसी संबंधों में काफी लगाव आएगा. कोर्ट कचरी का मामला चल रहा तो फिर मामला आपके पक्ष में आने की संभावना है. मेहनत का पूरा मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं.
वृश्चि राशि
शनि का यह गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए राहत लेकर आने की उम्मीद है. शिक्षा और संतान की तरफ से शुभ समाचार भी मिल सकता है. आपका सुझाव धार्मिक कार्यों पर ध्यान की तरफ बढ़ सकेगा. इससे लोगों को मानसिक शांति भी मिल सकेगी. काफी समय से चली आ रही बीमारियों या तनाव की मुक्ति मिल सकती है.
कंभ राशि
शनि आपकी अपनी राशि के स्वामी माने जाते हैं. इसलिए रेवती नक्षत्र में उनका गोचर आपके लिए नींव मजबूत करने वाला रहेगा. इसके साथ ही आप धन संचय करने में भी कामयाब होंगे. बैंक बैलेंस में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वाणी का असर रहने वाला है. आपकी बातों का खास असर लोगों पर देखने को मिल सकता है. इससे मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को फायदा रहेगा.