Vastu Tips: पर्स में कभी खत्म नहीं होगा पैसा, धन लाभ के लिए रखें यह चीजें

Saroj kanwar
3 Min Read

Purse Vastu Tips: सभी लोगों के मन में तमन्ना होती है कि उनका जीवन खुशहाली में बीते, जिससे किसी तरह की दिक्कत ना आए. धार्मिक ग्रंथों में अच्छा जीवन व्यतीत करने के लिए शुभ काम करने का रास्ता दिखाया जाता है. कई बार लोग भौतिक सुख के लिए खूब मेहनत कर पैसा कमाते हैं, लेकिन यह रकम ज्यादा दिन नहीं टिक पाती है.

पैसा कमाने के साथ-साथ हमें अपनी सकारात्मक सोच को भी रखना जरूरी होता है. वास्तु और ज्योतिष के मुताबिक, इसकी वजह हमारे आसपास मौजूद सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का भी होना माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि पर्स धन इकट्ठा करने का एक महत्वपूर्ण जरिया होता है। लेकिन पर्स में पैसे के अलावा कुछ ऐसी चीजें भी रखें जो शुभ हों. हम आपको बताने जा रहे हैं कि पर्स में पैसों के अलावा क्या-क्या शुभ होता है.

पर्स में पीपल का पत्ता रखना शुभ

हिंदू धार्मिक मान्यताओं की मानें तो पर्स में पीपल का पत्ता रखना बहुत ही शुभ माना जाता है. पीपल के वृक्ष में विष्णु जी का वास होता है. यही वजह है कि इसके पत्ते को पर्स के हिसाब बरकत का प्रतिबिम्ब माना जाता है. ऐसा करने के लिए साफ और बिना कटे-फटे पीपल का पत्ता लेकर उसे गंगाजल से शुद्ध करना होगा. इस पर केसर या चंदन से ‘श्रीं’ लिखें और पत्ते को सुखाकर पर्स में संभालकर रखने की जरूरत पड़ेगी. इससे धन आकर्षित होता है और आर्थिक स्थिरता नज़र आती है.

इससे भी आती है बरकत

क्या आपको पता है कि वास्तु में भी सफेद या पीली कौड़ी के लिए बहुत ही शुभ माना गया है? समुद्र मंथन से उत्पन्न होने के चलते इसे देवी लक्ष्मी का प्रिय भी कहा जाता है. इस दौरान मान्यता है कि लक्ष्मी जी के चरणों से स्पर्श कराकर कौड़ी को पर्स में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और नकारात्मक ऊर्जी से रक्षा भी मिलती है. अगर कौड़ी उपलब्ध न हो, तो लक्ष्मी-गणेश अंकित चांदी का सिक्का रखने से भी वही फल मिलता है.

इस काम को करना भी माना जाता शुभ

अक्षत हर स्थिति में सुख-समृद्धि व उन्नति के प्रतीक माने जाते हैं. 21 चावल के दानों को लाल कपड़े या लाल कागज में बांधकर पर्स में रखने से धन संचय में सहायता मिलने की मान्यता भी है. गोमती चक्र भी धन वृद्धि और कर्ज से राहत दिलाने वाला शुभ प्रतीक समझा जाता है. गोमती चक्र के साथ ही पर्स में छोटा सा ओम, स्वास्तिक या गुरु की तस्वीर रखना भी शुभ माना गया है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *