Credit Score Benefits: हाई क्रेडिट स्कोर से मिलते हैं ये छिपे फायदे, सिर्फ लोन नहीं और भी कई तरह से करता है मदद

Saroj kanwar
4 Min Read

Credit Score Benefits: क्रेडिट स्कोर को लेकर लोग सिर्फ सोचते हैं कि यह सिर्फ तीन अंकों की संख्या है, लेकिन इसकी अहमियत तब समझ आती है जब किसी व्यक्ति को होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना होता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे ऊपर है, तो इससे सिर्फ लोन या क्रेडिट कार्ड जैसे ही फायदे नहीं मिलते हैं, बल्कि जीवन के कई क्षेत्रों में आपको अतिरिक्त लाभ फायदे मिलते हैं। क्रेडिट स्कोर की यह संख्या आपकी फाइनेंशियल डिसीजन, समय पर पेमेंट की आदत और जिम्मेदार व्यवहार को दिखाती है।

बेहतर लोन शर्तें और कम ब्याज का लाभ
हाई क्रेडिट स्कोर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान ऐसे ग्राहकों को कम जोखिम वाला मानते हैं। ऐसे लोगों को लोन जल्दी मिल जाता है और साथ ही ब्याज दर भी कम हो जाती है। इसके अलावा उन्हें कम ब्याज दर पर होम लोन, पर्सनल लोन या कार लोन मिल सकता है। इसके साथ ही प्री-अप्रूव्ड लोन ऑफर भी मिलते रहते हैं। जैसे कि अचानक फाइनेंशियल जरूरत पड़ने पर प्रोसेस आसान हो जाता है।

प्रीमियम क्रेडिट कार्ड और खास सुविधाएं
750 से ज्यादा स्कोर रखने वाले ग्राहकों को अक्सर प्रीमियम टाइप के क्रेडिट कार्ड ऑफर किए जाते हैं। इन कार्ड्स के साथ एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, बेहतर रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक, ट्रैवल इंश्योरेंस और अन्य स्पेशल सुविधाएं जुड़ी होती हैं। कम स्कोर वाले ग्राहकों को ये सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं होतीं। इस तरह एक अच्छा स्कोर आपकी जिंदगी को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।

किराए और सिक्योरिटी डिपॉजिट में राहत
हाई क्रेडिट स्कोर का असर बैंकिंग क्षेत्र से बाहर भी दिखाई देता है। कई मकान मालिक और रेंटल कंपनियां संभावित किरायेदार की वित्तीय विश्वसनीयता जांचने के लिए क्रेडिट प्रोफाइल देखती हैं। अगर स्कोर अच्छा है, तो कम सिक्योरिटी डिपॉजिट की मांग की जा सकती है और किराए पर घर या अन्य सेवाएं लेना आसान हो जाता है। यह खास तौर पर महानगरों में जरूरी हो जाता है, जहां भरोसे होना बेहद जरूरी होता है।

बीमा प्रीमियम और करियर पर असर

वहीं बीमा कंपनियां भी ग्राहकों की रिस्क क्षमता को देखकर उनके फाइनेंशियल व्यवहार पर ध्यान देती हैं। बेहतर क्रेडिट स्कोर होने पर कुछ मामलों में प्रीमियम दरें ज्यादा सही होती हैं। इसके अलावा, कुछ कॉरपोरेट संस्थान भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार की फाइनेंशियल बैक ग्राऊंड को चेक करती हैं।

आर्थिक सुरक्षा में अहम रोल

कई लोग तब तक क्रेडिट स्कोर को गंभीरता से नहीं लेते जब तक उन्हें अचानक पैसों की जरूरत न पड़ जाए। इमरजेंसी में हाई क्रेडिट स्कोर एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। यह न सिर्फ तेजी से फाइनेंशियल मदद दिलाने में मदद करता है, बल्कि बेहतर शर्तों पर संसाधन उपलब्ध कराता है। यह आपकी क्रेडिबिलिटी और जिम्मेदारी की पहचान भी बन जाता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *