लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने जारी की किसानो के लिए ये लुभावनी घोषणाएं

Saroj kanwar
5 Min Read

लोकसभा चुनाव की गर्माहट शुरू हो गयी है। चुनावी मैदान में उत्तरी मतदाताओं को लुभाने के लिए नई नई घोषणा कर रही है और इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। वह उसमें किसानों महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों के लिए लुभावनी घोषणा की है जिसे न्याय और गारंटी का नाम दिया गया। कांग्रेस की घोषणा पत्र में सबसे खास घोषणा किसानों के लिए की गयी है। इसमें किसानो को कर्ज माफी की गारंटी दी गई है। जो कर्ज में दुबे किसानो के लिए राहत की खबर है।

किसानों से msp भी लागू करने का वादा किया गया है

इसके अलावा किसानों से msp भी लागू करने का वादा किया गया है। इसकी मांग किसान सत्ता धारी सरकार से करते रहे है उसके लिए अभी पंजाब किसानों का आंदोलन भी जारी है। ऐसे समय में कांग्रेस की घोषणा किसानों के मन को सुकून देने वाली है। आपको बता दे की आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र हाल ही में कांग्रेस मुख्यालय में जारी किया।

इस मौके पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ,राहुल गांधी ,पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस नेता मौजूद है। कांग्रेस में घोषणा पत्र में किसानो को केंद्र में रखकर 5 घोषणाएं जारी की है जो किसान सरकार से चाहते हैं रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र किसानों को राहत प्रदान करने वाला है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र किसानों के लिए कई पांच प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार से है।

कृषि वित्त पर एक स्थाई आयोग बनाया जाएगा जो कृषि ऋण की सीमा और उनकी आवश्यकता पर समय-समय पर अपनी रिपोर्ट देगा।
कृषि लागत और मूल्य आयोग की वैधानिक संस्था बनाया जाएगा।
खरीद केन्द्रो और एमपीएमसी पर किसान-विक्रेता सीधे किसान के बैंक खाते में ऑनलाइन जमा किया जाएगा।
फसल बीमा को खेत और किसान विशिष्ट बनाया जाएगा।
किसान से बीमा राशि के अनुसार प्रीमियम लिया जाएगा और सभी बीमा क्लेम का निपटारा 30 दिनों के अंदर किया जाएगा।
किसान संगठनों के परामर्श से कांग्रेस किसान को कृषि उपज की बिक्री के लिए तीन विकल्प उपलब्ध कराएगा जिसमें पहले प्रचलित एपीएमसी अधिनियम के तहत विनियम बाजार दूसरा इ -मार्केट का संचालन एक स्वायत्त निकाय द्वारा किया जाएगा जिसमें किसान संगठनों किसान उत्पादक संगठनों और व्यक्तिगत प्रगतिशील किसानों को प्रतिनिधित्व होगा और तीसरा किसान बही को डिजिटल वही खाते पर बिक्री और खरीद समझौते का अपलोड करने के लिए विकल्प के साथ कृषि उपज का फार्म गेट पर या पसंद के किसी अन्य स्थान पर बेचने की स्वतंत्रता दी जाएगी।
घोषणा पत्र पर बोलते हुए अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने कहा कि 2024 में यदि केंद्र में कांग्रेस सरकार बनेगी सरकार गरीब परिवार की महिलाओं को हर साल ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में समाज के सभी वर्गों के लिए कुछ-कुछ घोषणाएं करते हुए कुल 25 प्रकार की गारंटी को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है।
किसानों महिलाओं के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में देश की ग्रामीण व शहरी इलाको के लिए भी राहत प्रदान करने वाली घोषणा की।

घोषणा-पत्र में कांग्रेस की युवाओं के लिए प्रमुख घोषणाएं-

जिस तरह युवाओं को रोजगार की ट्रेनिंग पर ₹100000 प्रति वर्ष देने केसाथ ही पूर्णकालिक नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
नौकरी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले पर फैसला देने के लिए फास्ट ट्रैक अदालते उपलब्ध कराएंगे और पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए।
केंद्र सरकार का विभिन्न स्तरों पर स्वीकृत करीब 30 लाख खाली पदों को भरा जाएगा। यह निर्धारित किया जाएगा की पंचायतो और नगर निकाय में रिक्तियां राज्य सरकारों के साथ सहमत समय सारणी के अनुसार भरी जाएगी।

कांग्रेस स्टार्टअप के लिए फंड आफ फंड्स योजना का पुनर्गठन करेगी और 40 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने और रोजगार के लिए धन उपलब्ध कराने के लिए जहां तक संभव हो समान जिलों में रूप से उपलब्ध करने का 50% आवंटित किया जाए।
सरकार उन आवेदकों को एक बार राहत देगी जो कोरोना महामारी के कारण 1 अप्रैल 2020 से 30 जून 2021 के दौरान क्वालीफाइंग पर भी परीक्षा देने में असमर्थ रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *