90 के दशक में फिल्मों में अक्सर आपने अंग्रेज को विलेन का रोल करते हुए देखा होगा। फिल्म मर्द से लेकर ‘कुली’ और ‘मिस्टर इंडिया ‘जैसी बड़ी फिल्मों में उन्होंने बड़े रोल कई रोल निभाए है। हम बात कर रहे बॉलीवुड की मशहूर विलेनबॉब क्रिस्टो की। बॉब भले ही फिल्मों में लड़ाई झगड़ाकरते थे लेकिन उन्हें असली जिंदगी में रोमांस के रंग भी बड़े दिलचस्प थे।
बॉब को भारत पहुंचने का किस्सा भी बड़ा मजेदार है। वो मस्कट के लिए ऑस्ट्रेलिया से निकले लेकिन वीजा नहीं मिला तो भारत में ही रुकना पड़ा। एक दिन बॉब क्रिस्टो में एक मैगजीन में फेमस एक्ट्रेस परवीन बॉबी की तस्वीर देखीऔर उन्हें देखते ही रह गए।
परवीन से मिलने की ख्वाहिश लिए बॉब मुंबई पहुंचे।
परवीन से मिलने की ख्वाहिश लिए बॉब मुंबई पहुंचे। इसके बाद का किस्सा बेहद दिलचस्प है। यहां जानते हैं खतरनाक विलेन की स्टोरी।
खतरनाक विदेशी विलन बॉब क्रिस्टो का जन्म ऑस्ट्रेलिया की सिडनी में 1938 में हुआ था
बॉलीवुड के खतरनाक विदेशी विलन बॉब क्रिस्टो का जन्म ऑस्ट्रेलिया की सिडनी में 1938 में हुआ था। वर्ल्ड वॉर में 2 में पिता के साथ जर्मनी गए। वहां दादी और बुआ ने पाला वह कुछ समय तक थिएटर में काम करते रहे। लेकिन इसमें करियर नहीं बनाया। सिविल इंजीनियरिंग में पढ़ाई करने के बाद इसी में अपना करियर बनाया।
थिएटर करने के दौरान की मुलाकात हेल्गा हुई जो बाद में उनके जीवनसाथी बनी। दोनों की तीन बच्चे हुए परिवार बसाया ही था कि कुछ सालों में ही एक कार एक्सीडेंट में हेल्गा की मौत हो गई। इसके बाद बॉब ने नरगिस नाम की एक महिला से दूसरी शादी की जिनसे से एक बेटा भी हुआ। 20 मार्च 2011 को हार्ट अटैक से बॉब का निधन हो गया।
इंटरव्यू में बॉब क्रिस्टो ने दिलचस्प किस्सा शेयर बताया
एक बार एक इंटरव्यू में बॉब क्रिस्टो ने दिलचस्प किस्सा शेयर बताया कि उन्होंने की मैगजीन के कवर पेज पर परवीन बॉबी की तस्वीर देखी तो देखते हीरह गए। उनसे मिलने की ख्वाहिश की जब मुंबई आए तो चर्चगेट के पास उनकी मुलाकात एक फिल्म यूनिट से हुई। जहां पता चला कि कैमरामैं अगले दिन फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन ‘सेटसे परवीन बॉबी से मिलवाएगा फिर अगले दिन उसकी मदद से वह परवीन बॉबी से मिलने पहुंच गए हुए। कैमरामैन सेबॉबी परवीन को लेकर बात ही कर रहे थे की तभी पीछे से एक लड़की की आवाज आई। बॉब ने मुड़कर देखा तो परवीन बॉबी वहां खड़ी थी।
बॉब को परवीन के साथ फिल्मों में काम करने का मौका मिला
वह उनके पास गए और बोले आप परवीनबॉबी है। मैंने मैगजीन के कवर कोदिखाते हुए कहा यह लड़की परवीन है। बॉब की इस बात को सुनकर परवीन कुछ देर तक हंसती पर थोड़ा रुक कर बोली ,कभी भी शूटिंग के अलावा मेकअप नहीं करती। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गयी। कुछ समय बाद बॉब क्रिस्टो का नाम परवीन के साथ भी जुड़ा था लेकिन इस बात की कभी पुष्टि नहीं हुई। आगे चलकर बॉब को परवीन के साथ फिल्मों में काम करने का मौका मिला।
दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया। दोनों एक दूसरे के पड़ोस में रहते थे। सबसे पहले संजय खान ने बॉब को 1980 में आई फिल्म ‘अब्दुल्ला’ में विलेन का रोल दिया था इसके बाद उन्होंने’ कुर्बान’ ‘कालिया’ ‘नास्तिक ‘मर्द ”मिस्टर इंडिया ‘रूप की रानी -चोरों का राजा’ और ‘गुमराह’ जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया था।