साल 2011 में आए स्टार प्लस के सीरियल दिया और बाती में संध्या राठी की देवरानी एमिली राठी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा सिंह 34 साल की उम्र में दुल्हन बनने वाली है।रिपोर्ट के अनुसार केवल तीन महीने एक दूसरे को डेट करने के बाद पूजा सिंह ने ससुराल सिमर का 2 के एक्टर करण शर्मा से शादी करने का फैसला लिया है।खबरों के अनुसार एक्ट्रेस इस महीने के आखिरी में शादी करेगी।
रिपोर्ट के अनुसार पूजा सिंह ने जानकारी दी की 30 मार्च 2024 को शादी होगी।जबकि 29 मार्च से रस्मे शुरू हो जाएगी।वही सारि रस्मे नार्थ इंडियन स्टाइल में देखने को मिलेगी।इस वेडिंग में फेमिली और इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्त शामिल होंगे।मुंबई में पहले इंटिमेट शादी का प्लान था।पूजा सिंह की बात करे दिया और बाती हम में संध्या की देवरानी का किरदार निभाने के अलावा ऐ मेरे हमसफ़र ,दिल से दिल तक और आज की हाउसवाइफ जैसे सीरियल्स में काम किया है।वही अब उनका मॉडर्न लुक फैंस के बिच छाया रहता है।

करण शर्मा की बात करे तो वह ससुराल सिमर 2 में नजर आये थे।जबकि साल 2016 में उन्होंने टिया कर से शादी की थी।लेकिन तीन साल बाद 2019 में तलाक हो गया।इसके बाद अब वह पूजा से शादी करने के लिए तैयार है।