दांतो में कीड़े लगना एक आम समस्या है,जिसकी वजह है।यह खराब ओरल हाइजीन,खानपान और कुछ अन्य करने से भी कीड़े लग जाते है। यह समस्या न केवल दांत के दर्द का कारण बनती है,बल्कि यह दांतो को भी नुकसान पहुँचाती है।दांत पर कीड़ा लगने से दर्द होता है।ऐसे में लोग दांत का कीड़ा हटाने के लिए केविटी हटाने के उपाय से लेकर घरेलू तरीके आजमाते है।ऐसे में कुछ घरेलू तरीके है जिससे दांत के कीड़े हटाने में मदद मिलने के साथ दर्द से आराम मिलता है।तो चलिए जानते है इन उपाय के बारे में
दांत से कीड़ा हटाने के लिए अपनाए यह तरीका
नारियल तेल और लौंग
दांत में कीड़ा लग गया है तो 2 चम्मच नारियल तेल और 2-3 बूंद लौंग का तेल ले।एक साफ और सूखे कटोरे में नारियल तेल ले।इसमें लौंग का तेल मिलाए। दोनों तेलों को अच्छी तरह से मिलाए जिससे वे एक समान मिश्रण बन जाए।इस मिश्रण को अपने दांतो और मसूड़ों पर लगाए या जहा आपको लगता है है की कीड़े है।इसे कम से कम 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दे।इसके बाद मुँह को साफ पानी से कुल्ला करे।ऐसा आपको दिन में दो बार करना है।
इन बातो का रखे ख्याल
इस उपचार को आजमाने से पहले ध्यान रखे की आपको नारियल तेल या लौंग के तेल से एलर्जी नहीं हो।अगर दांत में तेज दर्द है या एलर्जी की परेशानी है तो मेडिकल हेल्प ले।दांतो में कीड़े लगना एक संकेत है की आपको अपने ओरल हाइजीन की देखभाल में सुधार करने की जरूरत है। इसके लिए नियमित वर्ष करना है।