Aaj 15 August rashifal : आज 15 अगस्त आजादी के दिन कैसी रहेगी आपकी किस्मत, देखें आज मेष से लेकर मीन तक सभी राशिफल

Saroj kanwar
5 Min Read

मेष : शुभ अंक 1 शुभ रंग लाल : महत्वपूर्ण काम थोड़ा रुक कर करें, आगे सुविधा मिल सकती है। सेहत में सुधार से राहत मिलेगी। पारिवारिक जरूरतें पूरी करने में जमा पूंजी खर्च कर देंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृष : शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला: विवाद की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। जरूरी काम पहले करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ संभव है।

मिथुन : शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी : आकस्मिक लाभ की संभावना बनेगी। जोखिम के कामों से दूर रहें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। व्यापारिक लेनदेन में अनुकूलता संभव है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क : शुभ अंक 3, शुभ रंग नीला : निजी कामों के लिए भागदौड़ बढ़ सकती है। मित्रों की सलाह से किए कार्यों में सफलता के आसार हैं। संतान के कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहनत का पूरा लाभ मिल सकता है।

सिंह : शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : जो लोग आपका विरोध कर रहे थे, अब वे सहयोग करेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। भाग्योदय के अवसर मिल सकते हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी।

कन्या : शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी जिद में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। अधिकारियों से बातचीत में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर तालमेल की कमी से काम बिगड़ सकता है। यात्रा लाभदायी हो सकती है।

तुला : शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। समय के साथ कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बना लेंगे। विवादास्पद मामलों को बातचीत से सुलझाने में सफल रहेंगे। कानूनी मसले तनाव का कारण बन सकते हैं।

वृश्चिक : शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी : युवाओं को मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। धैर्य से अपनी बात कहें, सबका सहयोग मिलेगा। साझेदारी में नया काम शुरू करने का मन बनेगा। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

धनु : शुभ अंक 1, शुभ रंग बादामी :पारिवारिक समस्याओं के समाधान से राहत मिलेगी। संतान के संबंध में शुभ समाचार मिल सकते हैं। कारोबार के विस्तार की योजना खटाई में पड़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर : शुभ अंक 5, शुभ रंग आसमानी कामकाज में सुधार की गुंजाइश बनी रहेगी। अधिकारी आप से प्रभावित होंगे। अधीनस्थों से अपनी बात मनवाना मुश्किल हो सकता है। व्यापारिक सौदे हाथ आने से भारी लाभ कमाएंगे।

कुंभ : शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी : सुविधा नहीं मिलने से काम में परेशानी हो सकती है। भूमि-भवन संबंधी मामले उलझने से चिंतित रहेंगे। राजकीय मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। यात्रा टालना बेहतर है। धैर्य रखें।

मीन : शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

आज का पंचांग 

तिथि संवत् : भाद्रपद, कृष्ण पक्ष सप्तमी, शुक्रवार रात्रि 11:50 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह सफर, तारीख 20, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा

ऋतु, 15 अगस्त। सूर्योदय कालीन नक्षत्र अश्विनी नक्षत्र प्रातः 07:36

तक, इसके बाद भरणी नक्षत्र रहेगा। गंड योग प्रातः 10:16 तक, इसके बाद वृद्धि योग रहेगा। विष्टि करण दोपहर 12:59 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।

ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य कर्क, चंद्र-मेष,

मंगल-कन्या, बुध-कर्क, गुरु-मिथुन, शुक्र-मिथुन, शनि-मीन, यहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।

राहुकाल : प्रातः 10:30 से 12:00 तक रहेगा।

दिशाशूल : पश्चिम दिशा- यदि जरूरी हो तो इलायची खाकर यात्रा कर सकते हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा दोपहर 12:59 तक, श्री कृष्ण

जन्माष्टमी व्रत स्मार्त, श्री कृष्ण जयंती, थदड़ी पर्व सिन्धी समाज, मेला दनकौर प्रारम्भ उत्तप्रदेश, भारतीय स्वतंत्रता दिवस, जीवंतिका पूजन, पारसी नूतन वर्ष नवरोज प्रारंभ,

गण्डमूल प्रातः 07:36 तक।

चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 06:02 से 07:39 तक चर का, प्रातः 07:39 से 10:54 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 12:31 से सायं 05:23 से 07:01 तक चर का 02:09 तक शुभ का,

चौघड़िया रहेगा।

आज विशेष : आज शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें, गरीब बच्चों को आइसक्रीम अथवा खीर खिलाएं। चिड़ियों को चावल का चुग्गा डालें तो शुक्रग्रह जनित पीड़ा दूर होती है। गंड योग में नमक का दान करना शुभ फलदायी होता है। आज अर्द्धरात्रि में अष्टमी तिथि होने से श्रीकृष्ण जयंती है और स्मार्त आज ही कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करेंगे और उत्सव मनाएंगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *