मध्य प्रदेश के इन जिलों में आज और कल होगी हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें 

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश में आजकल मानसून कमजोर पड़ा है फिर भी राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के वजह से एक बार फिर से परेशानियां बढ़ने लगी है। राज्य में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है वहीं कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कई जिलों में अभी हल्की बारिश जारी रहेगी, वहीं कई जिलों में तूफानी बारिश होगी।

 अगले दो दिनों तक इन जिलों में होगी तूफानी बारिश

 अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।


 इन जिलों में चलेगा तूफान 


 मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग में तूफान चलने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल,अशोक नगर,गुना, दमोह सहित कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी।


 इन जिलों में येलो अलर्ट जारी 


 मध्य प्रदेश के सागर, नर्मदा पुरम और चंबल संभाग में येलो अलर्ट मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया है। इन जिलों में चमक गरज के साथ बारिश होगी वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने बृजपात का अलर्ट भी जारी किया है।


 नदी नालों में तूफान 

 लगातार होने वाली बारिश से नदी नालों में उफान देखने को मिल रहा है। नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। मोहन सरकार  ने बाढ़ को लेकर व्यवस्था करने का आदेश जारी किया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *