होली से पहले इन चीजों को घर में लाकर बढ़ाये अपने घर की बरकत ,यहां जाने वास्तु शाश्त्र के इस उपाय के बारे में

Saroj kanwar
2 Min Read

इस साल होलिका दहन 13 मार्च 2025 को है। और इसके अगले दिन होली खेली जाएगी। रंगो का ये त्यौहार होली परिवार में सुख और अपार प्रेम लेकर आता है। होलि पर या होलिका दहन से पहले कई लोग वास्तु अनुसार उपाय करते हैं। मान्यता है की इससे रोग ,दोष और आर्थिक परेशानी छुटकारा मिलता है। होली से पहले कुछ चीजों का घर लाने से व्यक्ति की सोई हुयी किस्मत जाग जाती है सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घर में बढ़ता है साथ ही धन लक्ष्मी घर में वास होता है।

होली से पहले लाये ये चीजे

चांदी का सिक्का –होलिका दहन दिन फाल्गुन पूर्णिमा होती है इस दिन घर में चांदी का सिक्का चांदी का हाथी लाना शुभ होता है। चांदी का सिक्का घर में लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है ,इस दिन चांदी के सिक्के की पूजा करें इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख ले। मान्यता है इससे घर में बरकत आती है मां लक्ष्मी का निवास करते है। इस दिन चांदी की बिछिया या पायल भी खरीद सकते हैं।

बंदनवार – वास्तु शास्त्र के अनुसार ,घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार यानी तोरण लगाने से सकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसलिए होली पर्व से पहले अपने घर पर मुख्य द्वार पर होली तोरण लगाए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार पड़ता है।

बांस का पौधा -वास्तु में बांस का पौधा यानी बेम्बू ट्री को लकी प्लांट माना जाता है। होली पर अपने आप घर मेंबेम्बू ट्री भी ला सकते हैं घर या ऑफिस मेंबांस का पौधा लगाने से अच्छे भाग्य की शुरुआत होती है और शांति और समृद्धि बनी रहती है।

होली की राख -होली से पहले होलिका दहन की पूजा होती है अगले दिन होली की राख घर लाकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखे लें। कहते हैं इससे दरिद्रता दूर होती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *