सभी किसानों का बनेगा पहचान पत्र, खेत-फसल की होगी पूरी जानकारी, जानें किसान पहचान पत्र कैसे बनेगा, किन दस्तावेजों की होगी जरुरत

Saroj kanwar
3 Min Read

किसान हमारे देश की शान है। इन्ही किसानों का किसान पहचान पत्र बनेगा। इसके सामने किसानो से जुडी पूरी जानकारी होगी। यह किसानों का पहचान पत्र होगा और इस किसान पहचान पत्र में उनके खेत की, उसमें बोई गई फसल की पूरी जानकारी होगी। जमीन किसके नाम पर है, डेमोग्राफी होगी। इस तरह एक कार्ड में ही किसान के बारे में पूरी जानकारी आ जाएगी।

11 करोड़ से अधिक किसानों का डिजिटल पहचान पत्र बनाया जाएगा

यह एक तरह से किसान की रजिस्ट्री होगी। आपको बता दे की 11 करोड़ से अधिक किसानों का डिजिटल पहचान पत्र बनाया जाएगा। जिसमें 2025 तक 6 करोड़ ,26 तक 3 करोड़ 2027 तक 2 करोड़ किसानों को कवर किया जाएगा। इनका पहचान पत्र बनाया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्य के किसानों को पहचान पत्र बनाने की निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कैंप लगाकर किसानों की पहचान पत्र बनाया जाये । हर कैंप का ₹15000 दिया जाएगा। दिया जाएगा । केंद्र सरकार की तरफ से यहां पर राज्यों की इंसेंटिव मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की बजट से इसके काम होंगे। चलिए आपको बताते हैं किसान पहचान पत्र बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

किन दस्तावेजों की होगी जरुरत


किसान पहचान पत्र (Farmer ID) बनवाने के लिए आपको आवेदन करना होगा और उसके लिए कुछ दस्तावेज चाहिए जिनके बारे मे नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए।

किसान का आधार कार्ड।
किसान की जमीन की नकल।
उसमें बोई गई फसल का नाम।
फसल की वैरायटी।
फसल के बोने का समय।
किसान के बैंक अकाउंट का डिटेल पासबुक।
फोन नंबर आदि चीजे चाहिए होंगे।
किसान पहचान पत्र कैसे बनेगा


किसान पहचान पत्र (Farmer ID) कैसे बनेगा, नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए।

किसान पहचान पत्र बनवाने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आप मध्य प्रदेश के किसान है तो इस लिंक https://mpfr.agristack.gov.in/farmer-registry-mp/#/ से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
जैसे ही लिंक को ओपन करेंगे फार्मर पर क्लिक करना है।
इसके बाद अपना रजिस्टर फोन नंबर डालना है।
दर्ज किए गए फोन नंबर पर ओटीपी आएगी।
उस ओटीपी को दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भरना है।
यहां पर किसानों को नया यूजर अकाउंट बनाना होता है।
जैसे ही आपका नया यूजर अकाउंट बन जाएगा किसान आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *