वफादार होती है ऐसी उंगली वाली लड़कियां, पति से करती है बहुत प्यार, लेकिन गुस्सा रहता है नाक पर

brainremind.com
4 Min Read

कुछ संत महात्मा लोग ऐसे भी होते हैं जो इंसान के माथे की लकीरों को देख उसके बारे में बहुत कुछ बता देते हैं। हाथ की लकीरों से आपके जीवन की डिटेल्स जानना ज्योतिष शस्त्र में बहुत लोकप्रिय है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके हाथ की उंगलियों की बनावट के माध्यम से भी बहुत कुछ जाना जा सकता है। समुद्रशास्‍त्र की माने तो शरीर के अंगों के आकार और रंग रूप से व्यक्ति के नेचर के बारे में काफी कुछ पता चल जाता है। ऐसे में आज हम आपको महिलाओं की उंगलियों के अनुसार उनका नेचर बताएंगे।

साफ दिल

समुद्रशास्‍त्र के मुताबिक यदि किसी महिला के हाथ की उंगली मोटी और छोटी हो तो वह साफ दिल की होती है। उसके मन में कोई भी छल या कपट वाली भावना नहीं होती है। यह महिलाएं बेहद ईमानदार होती हैं। इनके ऊपर आप आंख बंद कर भरोसा कर सकते हैं। ये कभी किसी को धोखा नहीं देती हैं। इनके मन में जो भी होता है यह खुलकर कह देती हैं। ये अपने मन में कोई भी बात छिपा कर नहीं रखती हैं। ये अधिकतर अपने काम में ही मस्त रहती हैं।

क्रिएटिव

समुद्रशास्‍त्र की माने तो यदि किसी महिला की हाथ की उंगल‍ियां लंबी और पतली हो तो वे बहुत क्रिएटिव (रचनात्मक) होती हैं। इनका दिमाग हमेशा आउट ऑफ द बॉक्स सोचता है। ये जिस भी काम में हाथ डालती है वो दूर से ही अलग चमकता है। इसके अतिरिक्त यह दूसरों की सहायता करने में भी यकीन रखती हैं। हालांकि खुद की मदद के लिए किसी से कोई उम्मीद नहीं रखती हैं। यह काफी मिलनसार और व्यावहारिक भी होती हैं। इनका फ्रेंड सर्कल काफी बड़ा होता है। ये अपने ग्रुप में पॉपुलर होती हैं।

बेहद खर्चीली

समुद्रशास्‍त्र में बताया गया है कि जिन महिलाओं की हाथ की उंगल‍ियां मोटी तथा भरी हुई होती हैं वह बहुत खर्चा करती हैं। उनके शौक बहुत होते हैं। वे अपनी लाइफ खुलकर जीना पसंद करती हैं। इसके अलावा यह महिलाएं अपने काम और जिम्मेदारियों को लेकर सिरियस होती हैं। इनके पास जो भी काम आता है उसे यह पूरी मेहनत और लगन से करती हैं।

अधिक गुस्सा

समुद्रशास्‍त्र के मुताबिक जिस महिला की हाथ की उंगली छोटी और पतली होती है उन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आता है। यह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाती हैं। कई बार गुस्से में इनसे उल्टी सीधी हरकत भी हो जाती है। बाद में इन्हें इसका पछतावा भी होता है।

वफादार

समुद्रशास्‍त्र के अनुसार ज‍िन महिलाओं की हाथ की बीच वाली उंगली ज्यादा लंबी होती है वे रिश्तों के प्रति वफादार होती हैं। वे अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देती हैं। यह महिलाएं अपने करीबी रिशतेदारों से झूठ भी नहीं बोलती हैं। इनका रिश्ता ईमानदारी और वफादारी की डोर पर टीका रहता है।

आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अब आप इस जानकारी का इस्तेमाल लोगों का नेचर जानने के लिए कर सकते हैं। बता दें कि यह सभी बातें समुद्रशास्‍त्र के अनुसार बताई गई हैं। जानकारी पसंद आए तो इसे शेयर करना न भूले।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *