मौनी अमावस्या पर करे ये काम,हट जाएगा पितृ दोष,पितरो को मिलेगा आशीर्वाद

Saroj kanwar
2 Min Read

हिन्दू धर्म में अमावस्या का बेहद महत्व होता है।अमावस्या के दिन पितरो का तर्पण और पूजा करने की विशेष धार्मिक मान्यता होती है।ऐसा माना जाता है की अमावस्या पर पितरो का ध्यान करने पर पितृ दोष हटता है।मोनी अमावस्या पर दान और स्नान को भी शुभ माना जाता है।धार्मिक आधार पर मौनी अमावस्या तिथि महत्पूर्ण होती है।पंचाग के अनुसार माघ माह में पड़ने वाली अमावस्या को मोनी अमावस्या या माघ अमावस्या कहते है।फरवरी के महीने में अमावस्या तिथि की शुरुआत 9 फरवरी से होकर इसकी समाप्ति अगले दिन 10 फरवरी को हो जाएगी।ऐसे में मोनी अमावस्या 9 फरवरी ,शुक्रवार को मनाई जाएगी।तो आइए जानते है पितृ दोष से छुटकारा पाने के सरल उपाय के बारे में

मौनी अमावस्या पर पितृ दोष दूर करने के उपाय

पितृ दोष से निजात पाने के लिए मोनी अमावस्या के दिन पशु – पक्षियों को भोजन कराया जा सकता है।पक्षियों को दाना खिलाया जा सकता है। तो पशुओ के समक्ष रोटी राखी जाती है।इससे पितृ खुश होते है।इस दिन जरुरतमंदो की मदद करके भी पितृ दोष हटाया जा सकता है।मोनी अमावस्या पर गरीबो को तेल,दूध,कबल,चीनी या अन्य भोजन सामग्री दान में दी जा सकती है।इससे पितरो का आशीर्वाद मिलता है और पितृ डिश हट सकता है।

सूर्य देव को जल चढ़ाना भी अमावस्या के दिन शुभ होता है।अमावस्या पर पवित्र नदियों के पानी से स्नान करना तो शुभ होता है।इसके अलावा इस दिनसूर्य देव को अर्ध्य देने की भी विशेष मान्यता है।सूर्य देव को तांबे के कलश से जल चढ़ा सकते है।इस जल में फूल,रोली, गुड़ आदि डाले जा सकते है।इससे पितृ दोष से निजात मिल सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *