Weather Forecast Today: समंदर से उठ रही हवाओ से फिर बदल सकता मौसम ,बारिश और कोहरा फिर दे सकते दस्तक ,इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Saroj kanwar
3 Min Read

फरवरी का महीना लग चुका है और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों राज्य में अधिकतम तापमान 30 डिग्री को छूने लगा है। उत्तरप्रदेश प्रदेश ,राजस्थान और बिहार में तापमान बढ़ने का ठंड से राहत मिली है लेकिन लेकिन एक बार फिर उत्तर भारत में ठंड वापस आने वाली है। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के राज्य में बारिश और सर्द हवाओ का अनुमान जताया है।

भारतीय मौसम विभाग केमुताबिक , जल्द ही दिल्ली समेत आसपास के राज्य में बारिश हो सकती है जिसके कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। जिसके कारण तापमान में गिरावट उत्तर पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में चक्रवर्ती हवाओं का गहरा बनता दिख रहा है जिसके चलते अरुणाचल प्रदेश ,मेघालय और असम में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वही उत्तर प्रदेश और बिहार में खोया कोहरा छाए रहने की भी अनुमान जताये है।

पश्चिमी हवाओ से बढ़ेगा तापमान

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। तेज पश्चिमी हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है हालांकि दिल्ली में बारिश के आसार नहीं है लेकिन उत्तर प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों में मौसम में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं ।

राजस्थान में हुई बारिश

मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की अलर्ट जारी किये है किसी प्रकार राजस्थान केक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई जबकि अन्य जगहों पर मौसम में शुष्कता रही है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में 102 डिग्री करती है।

इन राज्यों में बारिश के अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, असम में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में 13 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा में भी बारिश के अलर्ट जारी किए गए हैं। हिमालय क्षेत्र में मौसम की स्थिति खराब हो सकती है. यहां पर हल्की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *