सोशल मीडिया पर एक रिक्शा वाली का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो की खास बात यह है कि इसमें नजर आ रहा रिक्शावाला अपनी सवारी से फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहा हैं। जी हां, अगर आपके यकीन ना हो तो दिल्ली में पर्यटकों को मार्गदर्शन करने के लिए अंग्रेजी में बात करने वाले साइकिल रिक्शा चालक की वीडियो को आप देखो देख सकते हैं जो सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर तारीफें बटोर रहा है।
एशिया की सबसे बड़ी बाजार में रंगीन सड़कों के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर नाम your_daily_guide99 नाम के पेज से शेयर किया गया। इस वीडियो में एक रिक्शा वाला विदेशी पर्यटकों को दिल्ली की प्रसिद्ध स्थान के बारे में हुए समझाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में उस शख्स को लन्दन से आए पर्यटकों से जामा मस्जिद और मसाले के लिए एशिया की सबसे बड़ी बाजार में रंगीन सड़कों के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है।
उसने यह भी सुझाव दिया कि अगर वे रास्ते में संकीर्ण और छोटी गलियों में तस्वीर लेना चाहते हैं या कुछ खरीदना चाहते हैं तो उसे बताएं। वीडियो को 31 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स ब्रिटेन की पर्यटकों का मार्गदर्शन करने के शख्स के तरीकों से पूरी तरह से प्रभावित है। पोस्ट को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और लोगों ने अंग्रेजी बोलने के कौशल के लिए शख्स की सराहना की। लोग वीडियो पर तारीफों से भरे कमेंट कर रहे है एक यूजर ने लिखा , कौन कहता है की इंडिया विकास नहीं कर रहा है ,दूसरे ने लिखा ,भाई पर गर्व है।