UPSC Exam Schedule 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का पूरा कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। इस बार मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त 2025 तक चलेगी। जिसमें देशभर से हजारों उम्मीदवार शामिल होंगे।
निबंध पेपर से होगी शुरुआत
मुख्य परीक्षा का आगाज 22 अगस्त (शुक्रवार) को निबंध (Essay) पेपर से होगा। जबकि समापन 31 अगस्त को वैकल्पिक विषय (पेपर 2) के साथ होगा। परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी।
- सुबह का सत्र: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- दोपहर का सत्र: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
UPSC CSE 2025 परीक्षा की तारीखें
मुख्य परीक्षा 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त 2025 को निर्धारित की गई है। प्रत्येक दिन अभ्यर्थियों को दो पेपर देने होंगे। एक सुबह और एक दोपहर के सत्र में।
UPSC सिविल सेवा परीक्षा
UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में पूरी होती है—
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- साक्षात्कार (Interview)
प्रारंभिक परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होती है। जिसमें दो पेपर होते हैं। पेपर-I सामान्य अध्ययन का होता है और पेपर-II (CSAT) क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है। जिसमें 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।
मुख्य परीक्षा का परीक्षा पैटर्न
मुख्य परीक्षा में कुल 9 प्रश्नपत्र होते हैं:
- दो अर्हक पेपर भारतीय भाषा और अंग्रेजी (प्रत्येक 300 अंक के मेरिट में शामिल नहीं)
- सात पेपर मेरिट में गिने जाते हैं
- निबंध (Essay)
- सामान्य अध्ययन I से IV
- वैकल्पिक विषय के दो पेपर
इन सातों पेपरों में से प्रत्येक 250 अंकों का होता है। यानी कुल 1750 अंकों की लिखित परीक्षा होती है।
कौन दे सकता है UPSC CSE Mains 2025?
इस परीक्षा में वे ही अभ्यर्थी बैठ सकते हैं जिन्होंने 25 मई 2025 को हुई प्रारंभिक परीक्षा पास की है। प्रीलिम्स का रिजल्ट जून में घोषित हुआ था, जिसके बाद उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र-I (DAF-I) भरना अनिवार्य था।
प्रारंभिक परीक्षा में क्या था?
प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं—
- पेपर I: सामान्य अध्ययन (200 अंक)
- पेपर II (CSAT): क्वालिफाइंग पेपर (200 अंक)
दोनों पेपर MCQ आधारित होते हैं और अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होते हैं। प्रत्येक पेपर की समयावधि दो घंटे होती है।
साक्षात्कार और अंतिम चयन प्रक्रिया
मुख्य परीक्षा के बाद UPSC इंटरव्यू या व्यक्तित्व परीक्षण आयोजित करता है, जिसकी अधिकतम सीमा 275 अंक होती है। साक्षात्कार में कोई न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक निर्धारित नहीं है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के कुल 2025 अंकों के आधार पर किया जाता है।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
- समय पर DAF-I भरने और परीक्षा शेड्यूल समझने से सफलता के रास्ते आसान हो सकते हैं।
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नियमित रूप से लॉगिन करते रहें।
- परीक्षा से संबंधित सभी नोटिस, एडमिट कार्ड और अपडेट वहीं जारी किए जाएंगे।