UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगा UPI 3.0, जानें आपके लेन-देन में क्या बदलेगा

Saroj kanwar
1 Min Read

UPI Payment: यूपीआई को संचालित करने वाली संस्था एनपीसीआई अब इसका नया वर्ज़न लाने की तैयारी कर रही है। खबरों के अनुसार, जल्द UPI 3.0 लॉन्च किया जा सकता है, जिसका मकसद यूजर्स के लिए पेमेंट को और आसान व स्मार्ट बनाना है।

नए वर्ज़न में Internet of Things (IoT) का इस्तेमाल होगा। इसका मतलब है कि घर में मौजूद स्मार्ट डिवाइस भी पेमेंट करने में सक्षम होंगे। यानी अब सिर्फ स्मार्टफोन पर ही निर्भर नहीं रहना होगा। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कार या स्मार्ट वॉच जैसे डिवाइस खुद से भुगतान पूरा कर पाएंगे।

इसके साथ ही UPI Autopay और UPI Circle जैसे नए विकल्प भी शामिल किए जाएंगे। इन फीचर्स की मदद से तय समय पर ऑटोमेटिक पेमेंट हो सकेगा और फैमिली या ग्रुप में अलग-अलग सदस्यों को ट्रांजैक्शन की सुविधा मिल पाएगी।

सूत्रों के अनुसार, इस नए वर्ज़न की घोषणा Global Fintech Fest 2025 में अक्टूबर तक की जा सकती है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। उपयोगकर्ताओं को इसमें अपने डिवाइस के लिए ट्रांजैक्शन लिमिट सेट करने का भी विकल्प मिलेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *