UP Weather Update: यूपी के 25 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश के आसार, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Saroj kanwar
3 Min Read

UP Weather Update. यूपी में हो रही इस मानसूनी बारिश ने लोगों का जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है, जो वही प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों जमकर बारिश तो हो रही रही बल्कि गरज चमक के साथ बिजली भी गिर रही है। लोग बारिश के समय सोच समझ कर घर से निकल रहे है। तो वही मौसम विभाग ने तो आगे कुछ दिनों के लिए अपडेट जारी कर दिया है, जिसमें प्रदेश के लगभग 29 जिलों भारी से भारी बारिश होने के आसार है, हम आप को वेदर अपडेट दे रहे है।

आप को बता दें कि बीते दिन हुई बारिश से नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। आईएमडी ने तो अघले 3 तीन दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। आज 6 जुलाई को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से इलाकों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रदेश के कई जिले बारिश के चपेट में होगें, तो वही कई स्थानों पर भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 11 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर ही बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के लेटेस्ट अपडेट में 6 जुलाई को बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद में भारी बारिश होने की संभावना जताई  है। इन जिलों जैसे बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, झांसी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, ललितपुर जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

यहां गरज चमक के साथ होगी बारिश

विभाग ने इन जिलों के लिए गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है, जिसमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरवि दास नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज और बुलंदशहर के कई स्थानो पर बारिश होगी। कानपुर से सटें जिलों कानपुर देहात भी यह मौसम रहेगा। तो वही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा और फिरोजाबाद में भी बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ बौछार पड़ सकती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *