TV Serial : टीवी इंडस्ट्ररी में बहुत से फेमस शो हुए है. टीवी शो में सबसे महत्वपूर्ण रोल होता था शो की खलनायिका का. आज हम आपको एक ऐसी खूबसूरत खलनायिका के बारे में बता रहे है जिन्होंने 16 साल शादी कर ली थी.
हम बात कर रहे है टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और मशहूर विलेन उर्वशी ढोलकिया की. उर्वशी ढोलकिया आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है. उर्वशी ने अपनी जिंदगी में बहुत से उतार-चढ़ाव देखें है, उन्होंने अपने बूरे वक्त में कभी हार नहीं मानी.उर्वशी ने 6 साल की उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. आज उर्वशी टीवी की टॉप हीरोइनों की लिस्ट आती है. उर्वशी ने 16 साल की उम्र में शादी करके मां भी बन गई थी. उर्वशी ने पहली बार टीवी पर 6 साल की उम्र में एक विज्ञापन में नजर आईं थी.
इसी के साथ उर्वशी दूरदर्शन टीवी सीरीज ‘श्रीकांत’ में चाइल्ट आर्टिस्ट के रूप में भी नजर आई थीं. इसमें उन्होंने राजलक्ष्मी का किरदार निभाया था. दूरदर्शन के ‘देख भाई देख’ में शिल्पा के किरदार पहली बार लीड रोल में नजर आई थी.
उर्वशी ने एकता कपूर की ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका की निगेटिव रोल निभाकर लोगों के दिलों पर राज किया. उर्वशी ढोलकिया टीवी की वो खलनायिका है जो लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज रही हैं.