Aaj 15 July rashifal : आज इंन दो राशि वालों को हो सकती है बड़ी परेशानी, जल्दबाजी में न ले फैसला , पढ़ें आज के सभी राशिफल

Saroj kanwar
2 Min Read

Kia Carens Clavis: Kia भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV Carens Clavis EV को 15 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। यह भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV होगी। कंपनी इसे खास डिजाइन, एडवांस फीचर्स और लंबी रेंज के साथ ला सकती है।

डिजाइन और इंटीरियर
इसका एक्सटीरियर डिजाइन मौजूदा पेट्रोल वर्जन जैसा ही रहेगा, लेकिन EV लुक देने के लिए कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, चार्जिंग पोर्ट, एलईडी लाइट बार, नए अलॉय व्हील और मॉडिफाइड बंपर देखने को मिल सकते हैं।
इंटीरियर में ड्यूल 12.3 इंच की स्क्रीन, फ्लोटिंग कंसोल, ब्लैक-व्हाइट थीम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और पावर सीट्स जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, TPMS, पार्किंग सेंसर के साथ लेवल-2 ADAS फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोनोमस ब्रेकिंग और ड्राइवर अटेंशन वार्निंग जैसी टेक्नोलॉजी शामिल होगी।

बैटरी और रेंज
Carens Clavis EV में दो बैटरी विकल्प – 42 kWh और 51.4 kWh मिल सकते हैं। बड़ी बैटरी से लगभग 490 किलोमीटर, और छोटी बैटरी से लगभग 400 किलोमीटर की रेंज मिलने की उम्मीद है। इसमें 135 से 170 पीएस पावर वाला मोटर होगा।

संभावित कीमत और मुकाबला
इस EV की कीमत करीब 18 से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। बाजार में इसका मुकाबला Tata Curvv EV, Hyundai Creta EV, MG ZS EV जैसी गाड़ियों से रहेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *