Today mandi bhav : खरीफ की फसलों का रकबा बढ़ा, तूअर ,उड़द,सोयाबीन पिछड़े , देखें आज फसलों के भाव

Saroj kanwar
3 Min Read

इस बार देश में मानसून की स्थिति अनुकूल रही है, जिसका सीधा असर खरीफ की फसलों पर दिख रहा है। देश के किसान इस बार जोश में हैं और फसल की बुआई तेजी से कर रहे हैं। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार 25 जुलाई 2025 तक देश में कुल खरीफ फसलों की बुआई 829.44 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 31.75 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।’

धान, मक्का, मूंग, मूंगफली और तिल जैसी फसलों के रकबे में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज हुई है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण फसलों की बुआई अब भी पिछड़ रही है। खासकर अरहर (तुअर), उड़द, सोयाबीन और कपास जैसी फसलें किसानों की चिंता बढ़ा रही हैं। धान की बुआई इस साल जबरदस्त रही है। पिछले साल की 216.16 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस बार धान का रकवा 245.13 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है।

वहीं, मोटे अनाजों में मक्का की बुआई 78.92 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 85.58 लाख हेक्टेयर हो गई है। ज्वार भी थोड़ा बढ़ा है जबकि बाजरा लगभग स्थिर रहा और रागी में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई। दलहन की बात करें तो कुल रकबा 93.05 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले साल 89.94 लाख हेक्टेयर था।

मूंग की बुआई जहां 26.36 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 30.60 लाख हेक्टेयर हो गई, वहीं अरहर (तुअर) का रकबा घटकर 34.90 लाख हेक्टेयर और उड़द का क्षेत्र 16.60 लाख हेक्टेयर तक सिमट गया है। तिलहन में सोयाबीन पीछे तिलहन फसलों का कुल रकबा इस साल घटकर 166.89 लाख हेक्टेयर रह गया है, जो पिछले साल 170.73 लाख हेक्टेयर था। सबसे बड़ी गिरावट सोयाबीन में आई है। सोयाबीन का क्षेत्र 121.38 लाख हेक्टेयर से घटकर 116.71 लाख हेक्टेयर पर आ गया है।


Today mandi bhav 

चना काँटा 6450 से 6500 डंकी चना 5600 से 6000 विशाल 6250 से 6350 मसूर 6100 से 6200 तुअर महाराष्ट्र सफेद 6550 महाराष्ट्र लाल 6550 से 6650 कर्नाटक 6650 से 6750 निमाड़ी 6000 से 6550 मूंग बेस्ट नया 7700 से 7800 एवरेज 6700 से 7000 मोगर 6200 से 6900 उड़द नया गर्मी 6500 से 7100 ,

उड़द बोल्ड 7400 से 7500 एवरेज 6200 से 6500 हल्का उड़द 3000 से 5000 काबुली डॉलर 9000 से 9800 काबुली रशियन 6300 से 6600 बिटकी 5200 से 5400 गेहूं मिल क्वालिटी 2725 से 2750 लोकवन 2900 से 2950 पूर्णा 2750 से 2800 मालवराज 2750 से 2775 मक्का 2275 से 2300 सरसों 6600 से 6800 निमाड़ी 6850 से 7000 रुपए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *