Today gold rate : सावन के महीने में सोना सस्ता हुआ या महंगा, देखें अपने शहर में 22 और 24 कैरेट सोने का रेट

Saroj kanwar
1 Min Read

सराफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी के दाम लगभग स्थिर रहे। सोना 97700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिका रहा, जो एक दिन पूर्व भी इसी स्तर पर दर्ज किया गया था। वहीं, चांदी में हलकी तेजी देखने को मिली। व्यापारियों का कहना है कि वैश्विक बाजार से कोई बड़ा संकेत न मिलने के कारण भाव में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।

फिलहाल सराफा बाजार में मांग सामान्य बनी हुई है और निवेशक स्थिरता को देखते हुए सावधानी बरत रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3326 डॉलर प्रति औंस व चांदी 3779 सेंट रही। सोना ऊपर में 3351 नीचे में 3324 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 3801 नीचे में 3775 सेंट रही। स्थानीय सोना केडबरी 97700 एक दिन पूर्व 97700 आरटीजीएस 99600 सोना 22 कैरेट 91200 चांदी चौरसा 111300 एक दिन पूर्व 111200 आरटीजीएस में 112800 चांदी टंच 111700 रुपए। रतलाम सराफा: सोना 97900 जेवरात 89677 चांदी 113500 रुपए। उज्जैन सराफा : सोना 24 कैरेट 98000 सोना 22 कैरेट 89,750 चांदी 1,11,500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *