अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई, क्योंकि निवेशकों की नजर जैक्सन होल सिम्पोजियम में फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण पर टिकी रही।
माना जा रहा है कि पॉवेल सितंबर में संभावित दर कटौती के संकेत दे सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में सोने की कीमतों को बल मिल सकता है।
इधर, स्थानीय सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
सराफा व्यापारियों के अनुसार, शुक्रवार को सोना 200 रुपए प्रति 10 ग्राम तो चांदी 700 रुपए प्रति किलो उछल गई। त्योहारी मांग और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच खरीदारों की रुचि बनी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3329 डॉलर प्रति औंस व चांदी 3798 सेंट रही। सोना ऊपर में 3340 नीचे में 3325 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 3818 नीचे में 3790 सेंट रही।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 101100 एक दिन पूर्व 100900 आरटीजीएस 101750 सोना 22 कैरेट 92700
चांदी चौरसा 115900 एक दिन पूर्व 115200 आरटीजीएस में 116000
चांदी टंच 116100 रुपए।
रतलाम | सोना 100100 जेवरात 91692 चांदी 115600 रुपए।
सोना 24 कैरेट 101300 सोना 22 कैरेट 92850 चांदी 1,16,500 रुपए।
24 कैरेट सोना 99358 /-
23 कैरेट सोना 98960/-
22 carat 91012-/
18 कैरेट सोना 74519/.
14 कैरेट सोना 58124 प्रति 10 ग्राम।