ये शो था 90 के दशक का सबसे खतरनाक डरावना शो जिसे देख उड़ गयी थी लोगो की रातो की नींद

Saroj kanwar
2 Min Read

बचपन में आपने टीवी पर ऐसे कई मजेदार शोज देखे होंगे जिनकी यादें आज भी आपके जहाँ में जिंदा होगी। इनमे कई शो ऐसे थे जो बच्चों को काफी पसंद थे वहीं कुछ शो ऐसे भी थे जिनसे बच्चे काफी दूर रहते थे। कुछ हिम्मत वाले बड़े बच्चे इन शोज को देखते थे। लेकिन रात में उनकी हालत खराब हो जाती थी। आज हम आपको ऐसे ही शो के बारे में बता रहे हैं जो टीवी इंडस्ट्री का पहला हॉरर शो माना जाता है।

90 के दशक में आया ये हॉरर शो काफी हिट हुआ था और उसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। अगर आप सोच रहे हैं कि हम आहट ,आपबीती या फिर आपबीती की बात करें तो गलत है। हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के जिस हॉरर शो की जिसमें डरावने भूतों की कहानी बताई जाती थी। टीवी इंडस्ट्री का पहला हॉरर शो था इसलिए लोगों ने इसे खूब पसंद किया। रामसे ब्रदर्स इस शो को टीवी पर लाए थे। इसके बाद टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कहानियों का दौर चल पड़ा।


साल 1993 में यह शो ऑन एयर हुआ था। इस शो के पहले एपिसोड में अर्चना पूरन सिंहभी नजर आयी थी।

अर्चना पूर्ण सिंह के साथ एपिसोड में शगुफ्ता अली और पंकज धीर भी नजर आए थे। पहले एपिसोड से ये शो हिट रहा था। मेकर्स ने प्लान किया था कि वह 24 एपिसोड लेकर आएंगे। लेकिन यह इतना पसंद किया गया की 9 सालों तक चला। ये शो जितना पॉपुलर हुआ उतना ही विवादों में रहा। शो पर अन्धविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका भी दर्ज हुई थी जिसके जिससे इस शो की टाइमिंग बदल गई थी। इतना ही नहीं इस शो का नाम बदलकर अनहोनी कर दिया गया था। 1993 में शुरू हुए इस शो को 1997 में पूरी तरह से बदल दिया गया। इस शो का टेलीकास्ट 2001तक हुआ था।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *