RCB का कप्तान विराट की जगह बना ये खिलाड़ी ,इस खिलाड़ी ने नकार दिया विराट को कप्तान बनने से

Saroj kanwar
4 Min Read

आईपीएल के लिए आरसीबी ने अपने नए कप्तान का नाम का ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने 31 साल के युवा खिलाड़ी रजत पाटीदार को टीम का कप्तान बनाया है। रजत पाटीदार ने पिछले कुछ समय ऐसे डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है। ऐसे मैं आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए बनाए कप्तान नियुक्त करने का फैसला किया है।

मध्य प्रदेश में इस बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी फाइनल तक का सफर तय किया है

पाटीदार की कप्तानी मध्य प्रदेश में इस बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी फाइनल तक का सफर तय किया है। रजत पाटीदार से पहले कप्तानी की रेस में विराट कोहली का नाम सबसे आगे था। लेकिन अब टीम डायरेक्टर ने बताया की आखिर विराट कोहली कप्तान दोबारा क्यों नहीं बनाया गया।

आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबाट ने कहा है कि आरसीबी के पास बतौर कप्तान 2 विकल्प मौजूद थे। लेकिन एक खास शख्स के कहने पर विराट कोहली के बजाय फ्रेंचाइजी ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाने का फैसला किया। मो बोबाट ने कहा की विराट कोहली दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक है उनके जैसे खिलाड़ी को टीम में मदद करने के लिए कप्तान के तमगे की जरूरत नहीं है और जब भी मैदान में होते अपना 100% देने की कोशिश करते हैं मो बोबाट ने इस दौरान कहा कि ,
दोनों विराट और रजत कप्तानी के कप्तानी के भरोसेमंद विकल्प थे। हम कप्तानी को ध्यान में रखते हुए ऑक्शन में नहीं जाना चाहते थे। भारतीय कप्तान चाहते थे क्योंकि भारतीय टूर्नामेंट है निसंदेह विराट एक विकल्प थे लेकिन विराट कोहली की टीम को लीड करने के लिए कप्तानी की जरूरत नहीं है। पिछले सीजन में जब फाफ कप्तान थे तब हमने यही देखा था।

आरसीबी डायरेक्टर क्रिकेट मो बोबाट ने कहां की फ्रेंचाइजी इन दोनों खिलाड़ियों में से एक को कप्तान बनना चाहती है

आरसीबी डायरेक्टर क्रिकेट मो बोबाट ने कहां की फ्रेंचाइजी इन दोनों खिलाड़ियों में से एक को कप्तान बनना चाहती है ,इस दौरान टीम मैनेजमेंट ने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर बात की और अंतिम निष्कर्ष निकाला कि रजत पाटीदार की कप्तानी के सबसे सही विकल्प है। मो बोबाट ने टीम मैनेजमेंट के अंदर की बात का खुलासा करते हुए कहा कि ,

हमें डीके के साथ कुछ समय तक बात की थी। हमारी विराट से भी कई बार बात हुई।रजत की जो बात हमें अच्छी लगी वह लीडरशिप और कप्तानी को लेकर काफी इच्छुक था। रजत को खेलते और मध्य प्रदेश की कप्तानी करते हुए देखना काफी उत्साहित करने वाला था। हमने विराट से भी इनपुट लिए। इस बात के दमदार सबूत है की रजत एक अच्छे विकल्प थे।

वहीं विराट कोहली ने रजत पाटीदार के कप्तान बनाए जाने से बेहद खुश है। विराट कोहली ने कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद एक वीडियो जारी करके उन्हें शुभकामनाएं दी है।

TAGGED: , ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *