आज हम आपको एक ऐसी नस्ल की गाय के बारे में बताने जा रहे है जिसका पालन पशुपालकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इतना ही नहीं इसका दूध इतना पौष्टिक और औषधिय गुणों से भरपूर होता है की इसकी मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड है। इस नस्ल की गाय का पालन केवल भारत देश में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी किया जाता है। इतना ही नहीं इस नस्ल की गाय की कीमत बाकी नस्लों के मुकाबले बहुत ज्यादा होती है।
इस गाय का नाम गिर गाय है। गिर गाय पालन का अधिकतर लोगों के लिए करते हैं क्योंकि यह गाय दूध देने के मामले में सबसे ज्यादा इस गाय का पालन करना भी बहुत आसान होता है। इस नस्ल की गाय को पालने के बारे में पालन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
दूध के फायदे
इस नस्ल की गाय दूध में कैसे पोस्ट करते कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसके दूध में ए2 बीटा – केसिंग प्रोटीन मिलता है साथ ही आपको बता दे की अन्य गायो के दूध में आपको A1 प्रोटीन मिलता है । यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और बहुत ही आसानी से पच जाता है। इसके साथ ही दूध में कैल्शियम के साथ फास्फोरस और वसा और पोटेशियम देखने को मिलता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
गाय का पालन का तरीका
इस गाय का पालन करना बहुत ही आसान होता है। क्योंकि जलवायु वातावरण के हिसाब से ढलने में बहुत अच्छी मानी जाती है साथ ही इसको पालने के लिए कुछ खास देखभाल नहीं करनी होती है। इतना ही नहीं इस गाय को कंक्रीट की फर्श की जरूरत की जगह साधारण मिट्टी के फर्श में आराम से रखा जाता है। इस गाय को किसी प्रकार की मौसमी बीमारियां नहीं होती है। इस प्रकार इस गाय को पालना बहुत ही आसान होता है।
गाय की पहचान
इस गाय की पहचान करना बहुत ही आसान माना जाता है क्योंकि आपको बता दे की मध्यम आकार की होती है साथ ही गाय की पूछ लंबी और माथा पीछेकी और झुका हुआ होता है। इतना ही नहीं इसकी सींघ मुड़े होते और शरीर पर बने हुए होते है और शरीर पर धब्बे बने हुए होते हैं। इन सब चीजों को देखकर आप बहुत ही आसानी से गिर गाय की पहचान कर सकते हैं।