देश में बड़ी संख्या में लोग बाइक चलाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को महंगी बाइक काफी महंगी और तेज रफ्तार बाइक्स का शौक होता है। भारतीय मार्केट में किन कंपनियों की ओर से किस तरह के फीचर्ससाथ सुपर बाइक्स को ऑफर किया जाता हैहम इस खबर में आपको ऐसी Top 1000cc Bikes की जानकारी दे रहे हैं।
बीएमडब्ल्यू एस 1000 RR
बीएमडब्ल्यू की ओर से एस 1000 RR को भी भारत में ऑफर किया जाता है। सुपर बाइक को 20 पॉइंट 75 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है जबकि इसके प्रो एम स्पोर्ट वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 25.2 लाख रुपए है। इसमें 999 सीसी का आयल कूल्ड 4 सिलेंडर 4 स्ट्रोक इन लाइन इंजन दिया जाता है जिसमें इसे भी 210 हॉर्स पावर के साथ 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक की टॉप स्पीड 303 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। एस 1000 RR में हिल स्टार्ट कंट्रोल प्रो ,एल्युमिनियम फ्यूल टैंक ,रेस ABS ,ऑन बोर्ड कंप्यूटर , रेन रोड ,डायनेमिक और रेस मोड ,यूएसबी पोर्ट ,USD फोर्क्स डायनेमिक ट्रेक्शन कंट्रोल ,डायनेमिक ब्रेक कंट्रोल ,टायर प्रेशर कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
निंजा zx10r
कावस्की भी इस सेगमेंट में निंजा जेडएक्स-10r सुपरबाइक्स को ऑफर करती है जिसमें 998 सीसी का लिक्विड कूल्ड 4 स्ट्रोक इनलाइन 4 इंजन मिलता है। जिसमें बाइक को 213 ps की पावर और 114.9 न्यूटन मीटर का टॉर्क को मिलता है। बाइक में एलईडी लाइट ,4.3 इंच का डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट ,क्लस्टर स्मार्टफोन ,कनेक्टिविटी ,बेम्बो ब्रेक ,स्पोर्ट रोड ,रेन और राइडर मोद जैसे कोई फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 16.63 लाख रुपए से शुरू हो जाती है ।
Ducati Panigale
डुकाटी की ओर से भारत में पैनिगेल वी4 को ऑफर किया जाता है। सुपर बाइक कैटेगरी में यह बाइक 1104 सीसी की क्षमता में लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आती है। जिसमे बाइक को 215.5 हॉर्स पावर के साथ 123.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया जाता है। इसके साथ इसमें 6 स्पीड क्विक शिफ्टर गियर बॉक्स मिलता है। इसमें बड़ी विंडस्क्रीन ,कार्बन मडगार्ड ,कार्बन हिल गार्डन ,एबीएस कॉर्निंग एव डुकाटी ट्रेक्शन कंट्रोल ev3 ,स्लाइड एंड विली कंट्रोल ,पावर लॉन्च , EBC ,इलेक्ट्रॉनिक संस्पेशन ,डबल साइलेंसर ,बेम्बो ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं इ। सकी एक्स शोरूम कीमत 27.72 लाख रुपये से शुरू होती है।