Police Traffic App :सड़क पर हवाबाजी करने वालों की नही खैर, मोबाइल से आप भी काट सकेंगे चालान

Saroj kanwar
3 Min Read

Police Traffic App: भारतीय सड़कों पर अक्सर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, नो पार्किंग या बिना हेलमेट बाइक चलाने की घटनाएं आम हो गई हैं. कई बार ये घटनाएं ट्रैफिक पुलिस की गैरमौजूदगी में घटती हैं और दोषी बच निकलते हैं. अब सरकार ने इन हालातों से निपटने के लिए आम जनता को ट्रैफिक प्रहरी की भूमिका निभाने का मौका दिया है.

क्या है ‘Traffic Prahari’ ऐप?


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा विकसित ‘Traffic Prahari’ ऐप नागरिकों को सशक्त बनाता है कि वे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की फोटो या वीडियो सबूत के साथ रिपोर्ट कर सकें. यह ऐप न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ाता है बल्कि सड़क सुरक्षा में नागरिकों की भागीदारी को भी मजबूत करता है.

ऐप से रिपोर्ट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें


Google Play Store से ‘Traffic Prahari’ ऐप डाउनलोड करें.
फोन नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें.
अपना यूजरनेम और ईमेल आईडी भरें.
ऐप में दो विकल्प दिखेंगे:
Report Offence: नई ट्रैफिक उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए
Reported Offence: पहले की गई रिपोर्ट की स्थिति जानने के लिए
कैसे दर्ज करें उल्लंघन की रिपोर्ट?
यदि आप किसी सड़क पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होते हुए देखते हैं, तो नीचे दी गई जानकारी ऐप में भरें:


घटना का फोटो या वीडियो सबूत


उल्लंघन का प्रकार, जैसे – Dangerous Driving, Wrong Side Driving, Red Light Jumping

गाड़ी का नंबर
घटना की तारीख और समय
घटना का स्थान (लोकेशन GPS से या मैनुअल)
वैकल्पिक रूप से आप कमेंट भी जोड़ सकते हैं
इस तरह कुछ आसान स्टेप्स में आप किसी भी ट्रैफिक नियम उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं.\

नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई


जब आप ऐप पर उल्लंघन की रिपोर्ट भेजते हैं, तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी आपके द्वारा भेजी गई जानकारी की समीक्षा करते हैं. यदि रिपोर्ट सही पाई जाती है, तो नियम तोड़ने वाले पर कानूनी कार्रवाई करते हुए ई-चालान जारी किया जाता है.आप ‘Reported Offence’ सेक्शन में जाकर अपनी रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ले सकते हैं.


निजता (गोपनीयता) का भी रखा गया है ध्यान


इस ऐप की खास बात यह है कि यूजर चाहे तो अपनी पहचान छिपा सकते हैं. यानी आप बिना नाम बताए भी ट्रैफिक पुलिस को नियमों की अनदेखी की जानकारी दे सकते हैं. इससे नागरिकों को सुरक्षा और आत्मविश्वास दोनों मिलते हैं.

सड़क सुरक्षा में अब आम जनता की भूमिका भी अहम


‘Traffic Prahari’ ऐप एक अनोखा प्रयास है जिससे सड़क दुर्घटनाओं और नियम तोड़ने की घटनाओं पर लगाम लगाया जा सकता है. यदि हर नागरिक सतर्क रहे और ऐप का सही उपयोग करे, तो ट्रैफिक व्यवस्था में जबरदस्त सुधार आ सकता है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *