इलायची, किशमिश के भाव में नरमी बनी, दिवाली तक भाव में आएगी तेजी, देखें आज किराना बाजार के भाव

Saroj kanwar
3 Min Read

सियागंज थोक बाजार में हाल ही में जिन दो मसालेदार जिंसों हरी इलायची और किशमिश की कीमतों में जोरदार तेजी देखी गई थी, उनमें अब थोड़ी नरमी आने लगी है। मुनाफावसूली बिकवाली और आंशिक सप्लाई सुधार के चलते बाजार में फिलहाल स्थिरता का माहौल है। हालांकि व्यापारियों का मानना है कि दीवाली तक एक बार फिर तेजी का रुख लौट सकता है। केरल और तमिलनाडु के इलायची उत्पादक क्षेत्रों में इस बार मानसून की अच्छी वर्षा और मौसम की अनुकूलता से फसल समय पर तैयार हो रही है।

सियागंज के थोक व्यापारियों के अनुसार, इस बार इलायची की तुड़ाई पिछली बार के मुकाबले कुछ सप्ताह पहले शुरू हो गई है। इसके चलते कुमिली नीलामी में 37 टन की आवक हुई, जो पिछले सत्र की तुलना में अधिक रही। अच्छी मांग और स्टॉक बनाने की प्रवृत्ति के चलते नीलामी दरों में भी सुधार देखा गया। फिलहाल इंदौर सियागंज में अच्छी क्वालिटी की इलायची 1900 से 2200 रुपए और सामान्य क्वालिटी 1500 से 1800 रुपए प्रति किलो में बिक रही है। वहीं, सियागंज व्यापारी विपुल जैन का कहना है कि किशमिश की कीमतों में भी हाल ही में आई रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली बिकवाली का दबाव दिखा है।

व्यापारियों का मानना है कि जुलाई से सितंबर के बीच बारिश के कारण ट्रांसपोर्ट बाधित होता है, इसलिए वे समय रहते स्टॉक कर रहे हैं। साथ ही अगस्त से नवंबर के बीच रक्षाबंधन, नवरात्रि, दशहरा और
दीवाली जैसे पर्वों की श्रृंखला शुरू हो रही है, जिससे दोनों जिंसों की मांग में मजबूती की संभावना है। अनुमान है कि दीवाली तक इलायची 2500 रुपए और किशमिश 500 रुपए प्रति किलो के स्तर छू सकती है। हालांकि, ऊंचे दामों का असर निर्यात पर पड़ सकता है। वर्ष 2024-25 में किशमिश का निर्यात 46738 टन रहा, जो पिछले साल के मुकाबले घटा है और इस वर्ष और गिरावट की आशंका जताई जा रही है। फिर भी घरेलू बाजार में त्योहारी मांग से दोनों जिंसों में एक बार फिर तेजी लौट सकती है।

किराना बाजार भाव

शकर 4100 से 4125 गुड़ कटोरा 4400 से 4500 लड्डु 4900 से 5000 भेली 4000 से 4100 गिलास 4900 से 5200 हल्दी काड़ी 165 से 225 लाल गाय 256 से 268 हल्दी पाउडर 501 – 3050 खोपरा गोला 330 से 325 बक्से में 345 से 355 खोपरा बूरा 4600 मीडियम 5500 व्हील 6500 साबूदाना 4300 से 4500 बेस्ट 4600 से 4800 ग्लास 6100 रायलरतन साबूदाना 1 किलो 5350 500 ग्राम 5450 लूज 4750 सच्चामोती (रजि.) 1 किग्रा 5200 500 ग्राम 5300 लूज 4600 सच्चामोती पोहा 1 किग्रा 5550 500 ग्राम 5650 मोरधन मोटा 6600 से 6800 बारीक 93 से 98 कालीमिर्च 688 से 690 मिनीमटर 729 से 735 मटरदाना 740 से 745 जीरा 215 से 240 बेस्ट 250 से 270 सौंफ मोटी 130 से 145 रुपए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *