dilli में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार ने महिला समृद्धि योजना का लॉन्च कर दिया। ये योजना गरीब परिवारों को महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है जिसके तहत प्रत्येक महिला को हर महीने ढाई हजार रुपए दिए जाएंगे। इस योजना के दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जरूरदिशा निर्देश भी जारी कर दिए है ताकि इसका क्रियान्वन सुचारु रूप से हो सके।
2500 रूपये से मासिक लाभ
महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत ,दिल्ली की गरीब महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि मिलेगी। इस योजना का उद्देश्य न केवल आर्थिक सहायता प्रदानकरना है बल्कि महिलाओं को आत्मनिभर बनाने में मदद भी करना है ।। भाजपा सरकार इस योजना के लिए फंड का इंतजाम करने में जुटी हुई है और योजना की पहली किस्त होली के आसपास जारी की जा सकती है।
योजना की प्रेरणा और उद्देश्य
महिला समृद्धि योजना ने राज्य में चल रही समान पहलों से प्रेरित है। इसमें मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना ,छत्तीसगढ़ की महतारी वंदना योजना शामिल है जो महिलाओं के लिए काफी सफल रही है । दिल्ली में इस योजना का शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।