बेहद सस्ते में मिल रही है देश की पॉपुलर कार, जबरदस्त फीचर्स के साथ 34 का माइलेज

Saroj kanwar
2 Min Read

मारुती सुजुकी की ऑल्टो K10 को भारत की सबसे सस्ती कार माना जाता है। यह हैचबैक कार अपने शानदार माइलेज के लिए काफी पसंद की जाती है। अगर आप मारुती सुजुकी की इस कार को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बढ़िया है। दरअसल दरअसल कंपनी की तरफ से मारुती की ऑल्टो पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

कितना मिल रहा है डिस्काउंट?

जानकरी के लिए बता दें कि मारुती की ऑल्टो K10 के पेट्रोल वेरिएंट पर 62 हजार 500 रुपये, ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 67 हजार 500 रुपये और सीएनजी (मैनुअल) वेरिएंट पर 62 हजार 500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें डिस्काउंट में एक्सचेंज ऑफर्स और कॉर्पोरेट ऑफर्स भी शामिल हैं।

क्या है कीमत

कंपनी ने मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 4 लाख 23 हजार रुपये रखी है। वहीं टॉप मॉडल के लिए कीमत 6 लाख 21 हजार रुपये तक जाती है। ऑल्टो K10 LXi S-CNG वेरिएंट की शुरूआती कीमत 5 लाख 90 हजार रुपये रखी गई है।

कैसा है मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 का इंजन

कंपनी ने मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 में 1.0 लीटर 3 सिलेंडर वाला इंजन लगाया है। यह इंजन 66 bhp की अधिकतम पावर और 89 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स जोड़ा गया है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 में कितना मिलता है मिलता है माइलेज?

ऑल्टो K10 का पेट्रोल वेरिएंट एक लीटर में 25 किमी का माइलेज देता है। वहीं कार का सीएनजी वेरिएंट एक किलो में 33 किमी का माइलेज देता है।

कैसे हैं मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 में फीचर्स

मारुती सुजुकी की  ऑल्टो K10 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग, चाइल्ड सेफ्टी लॉक्स, फ्रंट पावर विंडो, पार्किंग सेंसर, सेंट्रल कंसोल आर्मरेस्ट, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, एडजस्टेबल हेडलैंप, हैलोजन हैडलैंप और डुअल एयरबैग जैसे कई शानदार फीचर्स दिए हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *