बॉलीवुड का वो सुपरहिट गाना जिसपर लगा था अश्लीलता फैलाने का आरोप, हीरोइन ने हिला डाला था बॉक्स ऑफिस

Saroj kanwar
3 Min Read

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई आइटम सोंग्स भी दिए हैं लेकिन 1995 में उन्होंने एक ऐसे गाने में काम किया जो काफी हिट हुआ लेकिन विवादों में भी बना रहा। इस गाने में ममता कुलकर्णी के बोल्ड लुक और उनके अदाओं की चर्चा की गई वहीं इसके बोल और डांस मूव्स को लेकर काफी आपत्ति भी जताई गई थी।हम बात कर रहे हैं 1995 में आई फिल्म करण अर्जुन की। इस फिल्म में सलमान खान, शाहरुख खान,काजोल और ममता कुलकर्णी लीड रोल में काम किए थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसके सभी गाने भी सुपरहिट हुए थे। इस गाने में ममता कुलकर्णी ने ‘लंबा लंबा घूंघट काहे को डाला’ गाना पर डांस किया था।

इस गाने पर लगे थे परंपरा तोड़ने के आरोप 

इस फिल्म को राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था और इस गाने को इला अरुण ने गया था। लोगों ने गाने को अश्लील बताया था वहीं कई लोगों ने इसे दो अर्थ वाला गाना भी कहा था। ममता कुलकर्णी की आउटफिट पर महिला संगठनों ने और सामाजिक समूह ने कड़ा विरोध जाहिर किया था। कई लोगों का मानना था कि यह गाना सामाजिक बंधन को तोड़ती है।

टीवी पर बैन करने की हुई थी मांग

कई दर्शकों ने गाने के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की थी वहीं कई चैनलों ने इस प्राइम टाइम पर नहीं दिखाने का फैसला भी किया था। विरोध होने के बाद भी 90 के दशक का यह सुपरहिट गाना साबित हुआ। इस फिल्म ने उसे समय रिलीज हुई अन्य फिल्मों के तुलना में काफी अधिक कमाई की थी। फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ तक थी और इसका वर्ल्डवाइड कनेक्शन 36.75 करोड रुपए तक था।

ममता कुलकर्णी ने बाद में सन्यास भी ले लिया। इस गाने पर ममता कुलकर्णी का लोगों ने विरोध किया क्योंकि लोगों को लगता था कि उन्होंने भारतीय परंपरा को तोड़ दिया है। हालांकि ममता कुलकर्णी ने इसके बाद भी एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *