Success Story: गरीब परिवार में जन्मी कृतिका ने ऑनलाइन पढ़ाई कर पास की नीट की परीक्षा, अब कलेक्टर भरेगी मेडिकल कॉलेज में दाखिले हेतु बांड फीस

Saroj kanwar
2 Min Read

Success Story: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पारा के पास रातीमाली गांव के गरीब किसान जामसिंह कटारा की बेटी कृतिका अब डॉक्टर बनेगी। अपनी मेहनत और लगन के साथ परिश्रम करके कृतिका ने ऑनलाइन नीट की तैयारी की। उसे सफलता मिली और इंदौर का अरविंदो मेडिकल कॉलेज आवंटित हुआ। लेकिन परिवार के पास बांड फीस भरने के लिए पर्याप्त राशि नहीं थी। मंगलवार को कृतिका कलेक्टर नेहा मीना के पास पहुंची। उन्होंने 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए कृतिका के डॉक्टर बनने के सफर में प्रशासनिक मदद की।

पढ़ाई के प्रति जुनून से मिली कृतिका को सफलता

कलेक्टर ने कहा, इसी प्रकार मेहनत कर डॉक्टर बनकर अपने जिले में सेवा देने अवश्य आएं और अपने जिले के अन्य बच्चों को प्रोत्साहित करें। कृतिका ने इस सफलता पर बताया कि उसने बचपन से ही अपने जीवन में कठिनाइयां और संघर्ष देखे हैं, लेकिन पढ़ाई प्रति जुनून कभी कम नहीं हुआ। शुरुआती पढ़ाई पारा से की। छठी से बारहवीं तक की पढ़ाई के कन्या परिसर कुक्षी से की। शिक्षा के इस सफर में कई बार संसाधनों की कमी महसूस हुई, लेकिन उन्होंने सपनों को कभी नहीं रुकने दिया। डॉक्टर बनने का सपना था, लेकिन कोचिंग के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की। वर्ष 2025 में नीट (NEET) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *