Sone Ka Rate :शनिवार सुबह सोना चांदी हुआ सस्ता, जाने 22 और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत

Saroj kanwar
4 Min Read

Sone Ka Rate: यदि आप सोने चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं या निवेश की सोच रहे हैं, तो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सराफा बाजार से आई यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। आज यानी शनिवार को सोने और चांदी के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। खासतौर पर भोपाल, इंदौर और रायपुर के दामों में बदलाव हुआ है। बैंक बाजार डॉट कॉम के मुताबिक आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में शुक्रवार के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है।

भोपाल में सोने के दामों में आई गिरावट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को जहां 22 कैरेट सोना 91,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वहीं शनिवार को इसकी कीमत घटकर 91,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। इसी तरह 24 कैरेट सोना, जो शुक्रवार को 96,440 रुपये था, वह आज घटकर 95,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।

इंदौर के सराफा बाजार में सोने के ताजा भाव

इंदौर के फेमस सराफा बाजार में भी शनिवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 22 कैरेट सोने की कीमत 91,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 95,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। शुक्रवार के मुकाबले आज सोने के रेट में गिरावट से निवेशकों और खरीदारों के लिए खरीददारी का अच्छा मौका बन गया है।

रायपुर में सोने के दाम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी आज शनिवार को 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों प्रकार के सोने के रेट इंदौर और भोपाल के बराबर रहे। यानी रायपुर में 22 कैरेट सोना 91,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 95,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

चांदी के भाव में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार भोपाल, इंदौर और रायपुर के सराफा बाजारों में शुक्रवार को चांदी 1,21,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही थी। आज शनिवार को चांदी का भाव घटकर 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

हॉलमार्क से पहचानें सोने की शुद्धता

यदि आप सोना खरीद रहे हैं, तो उसकी शुद्धता की जांच हॉलमार्क से जरूर करें। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं जो सोने की शुद्धता बताते हैं। इनके अनुसार:24 कैरेट पर “999”

23 कैरेट पर “958”

22 कैरेट पर “916”

21 कैरेट पर “875”

18 कैरेट पर “750”

इन हॉलमार्क्स से आपको यह पता चल सकेगा कि आपका सोना कितना शुद्ध है।

जानिए 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या है फर्क

बहुत से लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या फर्क होता है। यहां इसका सरल विवरण है:

24 कैरेट गोल्ड में 99.9% शुद्धता होती है। यह सबसे शुद्ध होता है लेकिन इसकी नर्मी के कारण इससे आभूषण नहीं बनाए जाते।22 कैरेट गोल्ड में 91% शुद्धता होती है। इसमें तांबा, चांदी, जिंक जैसी अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं जिससे यह मजबूत होता है और आभूषण बनाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।

इसलिए जब आप ज्वेलरी खरीदते हैं, तो अधिकतर 22 कैरेट सोना ही दिया जाता है।

क्या आज है सोना खरीदने का मौका?

सोने और चांदी की कीमतों में आज जो गिरावट आई है, वह निवेशकों और ग्राहकों के लिए एक अवसर हो सकता है। अगर आप लंबे समय के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं या ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं, तो यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, खरीद से पहले हॉलमार्क जरूर जांचें और किसी भरोसेमंद विक्रेता से ही लेनदेन करें।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *