Shardiya  Navratri 2025: जानें इस साल कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि ? यहां देखें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Saroj kanwar
2 Min Read

Shardiya  Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि सनातन धर्म का एक मुख्य त्यौहार है। 9 दिन तक नवरात्रि चलती है जिसमें मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है और मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के उपाय भी करते हैं।

इस साल 2025 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर, सोमवार से होगी और इसका समापन 2 अक्टूबर, गुरुवार को दशहरे के साथ होगा। नवरात्रि का पहला दिन घटस्थापना के साथ प्रारंभ होता है, जो शुभ मुहूर्त में की जाती है।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त


– प्रातःकाल: सुबह 6:09 बजे से 8:06 बजे तक
– अभिजीत मुहूर्त: *दोपहर 11:49 से 12:38 बजे तक

शारदीय नवरात्रि के नौ दिन और पूजन क्रम
1. 22 सितंबर: मां शैलपुत्री की पूजा
2. 23 सितंबर: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
3. 24 सितंबर: मां चंद्रघंटा की पूजा
4. 25 सितंबर: मां कूष्मांडा की पूजा
5. 26 सितंबर: मां स्कंदमाता की पूजा
6. 27 सितंबर: मां कात्यायनी की पूजा
7. 28 सितंबर: मां कालरात्रि की पूजा
8. 29 सितंबर: मां महागौरी की पूजा
9. 30 सितंबर: मां सिद्धिदात्री की पूजा
10. 2 अक्टूबर: विजयदशमी, दुर्गा विसर्जन और दशहरा।

यह पर्व देवी दुर्गा की नौ शक्तियों की आराधना और उनकी कृपा पाने का विशेष समय है। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं, कलश स्थापना करते हैं और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *