स्क्रीन से थकी आंखों को चाहिए आराम? ये 5 आसान नेत्र योग करें मदद

Saroj kanwar
2 Min Read

Eye Care: आजकल मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी दिनचर्या का बड़ा हिस्सा बन गए हैं। सुबह से लेकर रात तक स्क्रीन पर आंखें गड़ाए रहना आम बात हो गई है। लेकिन लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में थकान, जलन, सूखापन और धुंधलापन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आंखों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

नेत्र योग एक ऐसा तरीका है जिससे आंखों को आराम दिया जा सकता है। ये योग आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने, फोकस बेहतर करने और सूखापन कम करने में मदद करता है।

यहां जानिए 5 आसान नेत्र योग अभ्यास:

ज़ूम इन और आउट: पहले दूर की चीज़ को देखें, फिर पास की चीज़ पर ध्यान केंद्रित करें। इससे आंखों की फोकस बदलने की ताकत बढ़ती है।

पेंसिल पुशअप: एक पेंसिल को आंखों से दूर पकड़ें और धीरे-धीरे उसे नाक के पास लाएं, उस पर लगातार ध्यान रखें। यह अभ्यास फोकस को मजबूत करता है।

स्थिर टकटकी: बिना पलक झपकाए किसी बिंदु या मोमबत्ती की लौ को कुछ देर देखें। इससे आंखों का ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है।

आंखों की मूवमेंट: आंखों को अलग-अलग दिशाओं में धीरे-धीरे घुमाएं – ऊपर, नीचे, दाएं, बाएं। यह आंखों की मांसपेशियों को एक्टिव करता है।

पलकों का झपकाना और पामिंग: जल्दी-जल्दी पलकें झपकाना और हथेलियों को रगड़कर आंखों पर रखना आराम देता है और सूखापन कम करता है।

हर दिन कुछ मिनट का नेत्र योग आपकी आंखों को तरोताजा कर सकता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *