School Holiday Calender :नए सत्र में 134 दिन स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किया स्कूल छुट्टियों का कैलेंडर

Saroj kanwar
3 Min Read

School Holiday Calender शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सरकारी और निजी स्कूलों में केवल 235 दिन कक्षाएं संचालित होंगी, जबकि 134 दिन छुट्टियां रहेंगी. इन छुट्टियों में उत्सव अवकाश, ग्रीष्मकालीन छुट्टियां, शीतकालीन अवकाश और मध्यावधि ब्रेक शामिल हैं. यह जानकारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी शिविरा पंचांग के माध्यम से दी गई है. इस पंचांग के आधार पर पूरे वर्ष के शैक्षणिक, खेलकूद, परीक्षा और अन्य गतिविधियों का कैलेंडर निर्धारित किया गया है.

दीपावली, सर्दी और गर्मी की छुट्टियों का समय तय

2025-26 सत्र में दीपावली और मध्यावधि अवकाश 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रहेंगे. इसके बाद सर्दियों की छुट्टियां 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक होंगी. वहीं, गर्मी की छुट्टियां 17 मई से 30 जून तक घोषित की गई हैं. यानी लगभग डेढ़ महीने स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे.

जून 2026 में पूरे 30 दिन की छुट्टियां

शिविरा पंचांग के अनुसार, सबसे ज्यादा छुट्टियां जून 2026 में रहेंगी. 1 से 30 जून तक पूरा महीना ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है. इसी दौरान 5 महत्वपूर्ण उत्सव भी आएंगे – 17 जून को महाराणा प्रताप जयंती, 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 26 जून मोहर्रम और 28 जून भामाशाह जयंती. इन त्योहारों के चलते भी अतिरिक्त अवकाश मिलेगा.

वार्षिक परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह में होंगी

कक्षा 9वीं और 11वीं की राज्य स्तरीय समान परीक्षा 23 अप्रैल से 8 मई के बीच आयोजित की जाएगी. RBSE बोर्ड परीक्षाएं (10वीं और 12वीं) फरवरी 2026 में संपन्न होंगी. परीक्षा समाप्त होने के बाद नया सत्र 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा और 16 जुलाई तक प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा.

16 मई को घोषित होंगे परीक्षा परिणाम

शिविरा पंचांग के अनुसार, तीन चरणों में परख परीक्षा आयोजित की जाएगी – 18-20 अगस्त (प्रथम), 13-15 अक्टूबर (द्वितीय), और 5-7 फरवरी (तृतीय). अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 12 से 24 दिसंबर तक और वार्षिक परीक्षाएं 23 अप्रैल से 8 मई के बीच कराई जाएंगी. इसके बाद 16 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे.

एक जुलाई से शुरू होगा नया शिक्षा सत्र

शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत 1 जुलाई से होगी. इसी दिन से नियमित कक्षाएं और सामान्य प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी. कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों का अंतिम प्रवेश 31 जुलाई तक ही मान्य रहेगा. 1 से 16 जुलाई तक विद्यालयों में प्रवेशोत्सव का प्रथम चरण मनाया जाएगा.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *