School Holiday 2025: राजस्थान के स्कूलों दीवाली पर होगी इतने दिन की छुट्टी, सरकार ने बदल दी तारीखें 

Saroj kanwar
2 Min Read

Diwali School Holiday 2025 : दीवाली का त्यौहार देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल ये त्यौहार 20 अक्तूबर, 2025 को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा. दीवाली पर देश में स्कूलों की छुट्टियां जरूर होती है. राजस्थान के सभी स्कूलों में  दीपावली अवकाश होगा.

हाल ही में राजस्थान सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव किया है. पहले ये अवकाश 16 से 27 अक्टूबर तक थी. जिसे बदल कर अब 13 से 24 अक्टूबर तक छुट्टियां घोषित कर दी गई है.

शिक्षा विभाग ने ऐलान किया कि 25 25 अक्टूबर से स्कूल फिर से खुलेंगे. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर दीपावली (मिड टर्म) की छुट्टियों में फेरबदल किया गया है.

पहले भी स्कूलों में 12 दिन का मिड टर्म अवकाश रखा गया था और अब भी अवकाश की अवधि 12 दिन की ही रहेगी, केवल तारीखों में बदलाव किया गया है.पहले सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में मिड-टर्म अवकाश 16 से 27 अक्टूबर के बीच होना था.

जिसे अब सरकार ने बदल दिया है. छुट्टियों के बाद 25 अक्टूबर को शनिवार को स्कूल फिर से शुरू हो जाएंगे. उसके बाद सेकंड टर्म टेस्ट भी 25 से 28 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जा सकते हैं. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *