School Closed News :18 से 20 अगस्त तक 3 दिन स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद छुट्टी घोषित, यूपी के इस जिले में आदेश जारी

Saroj kanwar
2 Min Read

School Closed News  यूपी के बरेली जिले में 18 अगस्त से 20 अगस्त तक तीन दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं इस दौरान उर्स ए राजवी का आयोजन होने वाला है इसी वजह से जिले के कई स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे प्रशासन ने आदेश जारी कर सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है

तीन दिन का रहेगा अवकाश

18 अगस्त से उर्स ए राजवी की शुरुआत होगी जिसके चलते शहर के कुछ प्रमुख स्कूलों में लगातार तीन दिन की छुट्टी रहेगी वहीं 20 अगस्त को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे अलग अलग दिनों के लिए अलग अलग आदेश जारी किए गए हैं ताकि यातायात और सुरक्षा की स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा सके

ये सभी स्कूल रहेंगे बंद

जिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार उर्स में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं जिससे शहर में जाम की स्थिति बन सकती है इसे देखते हुए प्रशासन ने शहर के 10 स्कूलों को 18 से 20 अगस्त तक बंद करने का निर्णय लिया है इनमें इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज इस्लामिया इंटर कॉलेज कस्तूरबा नगर निगम बालक इंटर कॉलेज खलील उमा विद्यालय DAV इंटर कॉलेज डीएवी कालीचरण उमा विद्यालय राम भरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज तिलक इंटर कॉलेज पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शामिल हैं।

20 अगस्त को सभी संस्थान रहेंगे बंद

उर्स के आखिरी दिन 20 अगस्त को बरेली शहर के सभी स्कूल कॉलेज तकनीकी संस्थान महाविद्यालय पॉलिटेक्निक और आईटीआई में अवकाश रहेगा हालांकि यदि किसी विश्वविद्यालय या कॉलेज की परीक्षा पहले से निर्धारित है तो वह तय समय पर ही होगी इस दौरान यातायात पुलिस ने भी तीन दिन के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है ताकि आम लोगों और छात्रों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *