SBI News : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की तरफ से करोड़ों ग्राहकों को बड़ी सौगात प्रदान की गई है। जैसा कि आप लोग जानते हैं इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। एसबीआई बैंक की तरफ से अब एफडी की ब्याज दरों में बड़ा बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं स्टेट बैंक आफ इंडिया द्वारा संशोधित की गई इन ब्याज दरों के बारे में विस्तार से।
HR Breaking News : (SBI FD Interest Rates) बढ़ती महंगाई के इस दौर में हर कोई भविष्य की टेंशन करते हुए अपने पैसे को किसी सेफ जगह निवेश करने की प्लानिंग कर रहा है। ज्यादातर लोग अपने पैसे को बैंक एफडी में निवेश करना सही मानते हैं। बैंकों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर शानदार ब्याज दरें उपलब्ध करवाई जाती हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से भी एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है।
एसबीआई की तरफ से फिक्स्ड डिपॉजिट (SBI FD Interest Rates) पर ब्याज दरों को 25 बेसिस पॉइंट यानि 0.25 % बढ़ा दिया गया है। आपको बता दे कि यह बढ़ोतरी 3 करोड रुपए से ज्यादा की निवेश पर है। अगर 3 करोड रुपए से काम का निवेश किया जाता है तो एफडी पर पुरानी ब्याज दरें ही लागू रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 15 मार्च 2026 से लागू कर दी गई है। आइए जानते हैं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (FD New Interest Rates) की तरफ से उठाई गई इस कदम के बारे में विस्तार से।