Sainik School Exam 2025: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 9 नवंबर तक, 18 जनवरी को होगी परीक्षा 

Saroj kanwar
1 Min Read

Sainik School Exam Update 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 9 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर तय की गई है। फॉर्म वेबसाइट exams.nta.nic.in/sa inik-school-society पर भरे जा सकते हैं।

एनटीए ने बताया कि AISSEE 2026 की परीक्षा 18 जनवरी को पेन-एंड-पेपर मोड (ऑफलाइन) में आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 31 मार्च तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि कक्षा 9 के लिए 13 से 15 वर्ष के बीच। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), डिफेंस और पूर्व सैनिक वर्ग के लिए 850 रु और एससी-एसटी वर्ग के लिए 700 रु रखा गया है। इस बार NTA ने तीन नए सैनिक स्कूलों को भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया है। रक्षा मंत्रालय देशभर में 100 सैनिक स्कूलों की स्थापना की योजना पर काम कर रहा है, जिसमें अब तक 86 स्कूलों को मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को 12 से 14 नवंबर 2025 तक आवेदन में सुधार करने का मौका भी मिलेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *