बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। खबर आ रही है की कंगना जल्दी ही शादी के बंधन में बनने वाली है। मुंबई के सांताक्रुज के सेलून के बाहर एक शख्स का हाथ थामे देखा गया। ऐसे में सब लोग कयास लगाने लगे की क्या कंगना कि लाइफ में कोई खास शख्स आ गया है। वहीं कुछ लोगों ने ये भी अनुमान लगाया था कि कंगना वह इंडस्ट्रियल निशांत पिट्टी के साथ शादी के बंधन में बांधने वाली है। हालाँकि बाद में पता चला कि पहले से ही शादीशुदा है।
एक बार फिर से कंगना रनौत की शादी की अफवाहे जोरो पर है
इन सब के बीच एक बार फिर से कंगना रनौत की शादी की अफवाहे जोरो पर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनौत जल्दी शादी करने वाली है और बड़े डिजाइनर से अपनी शादी का जोड़ा बनवा रही है। इस खास मौके पर वह लहंगा नहीं बल्कि खूबसूरत साड़ी पहनने वाली है। यह साड़ी फैशन डिजाइनर द्वारा अंतिम चरण में है।
हालाँकि कि रिपोर्ट में कंगना के दूल्हे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है। इसका खबर को पढ़ने के बाद जहाँ कंगना के फैन्स काफी खुश है । वहीं कुछ लोग डिजाइनर की पहचान में लगे हुए हैं।जिससे कंगना अपनी शादी का लहंगा डिजाइन करवा रही है।
2024 में पहले ही रकुल प्रीत सिंह ,कृति खरबंदा और मीरा चोपड़ा शादी देख चुके हैं। अगर कंगना रानौत ने गुपचुप तरिके से शादी कर लेगी तो सभी शॉक हो जाएंगे। पिछले दिनों अरबाज खान ,दिया मिर्जा ,नेहा धूपिया जैसे कुछ सेलेब्स जिन्होंने अचानक शादी करके सभी को हैरान कर दिया था।
मैं शादी करना चाहती हूं अपना परिवार बसना चाहती हूँ
कंगना ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि हर चीज का एक समय होता है और अगर वो समय उनकी जिंदगी में आना हो तो ,आ जाएगा। कंगना को यहभी कहा था कि मैं शादी करना चाहती हूं अपना परिवार बसना चाहती हूँ पर ऐसा वह सही समय आने पर ही करेंगे। बता दे कंगना जल्दी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएगी। खास बात ये है की इसमें उन्होंने एक्टिंग नहीं की है बल्कि डायरेक्शन किया है।