Retired Employee Salary Update: रिटायर्ड कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, वेतन वृद्धि को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Saroj kanwar
1 Min Read

Retired Employee Salary Increase Update: सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रिटायर्ड कर्मचारियों के वेतन भर्ती को लेकर हाईकोर्ट में बड़ा फैसला सुनाया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि 30 जून को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को 1 जुलाई से लागू सालाना वेतन वृद्धि के आधार पर ऊंची पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। 

इन रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ

यह फैसला उन कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है, जो रिटायरमेंट के ठीक एक दिन बाद वेतन वृद्धि के लाभ से वंचित रह जाते हैं। कोर्ट ने माना कि यदि कर्मचारी 30 जून तक पूरे साल की सेवा पूरी कर चुका है, तो उसे अगले दिन से लागू वेतन वृद्धि का लाभ पेंशन गणना में मिलना चाहिए। एक याचिकाकर्ता ने पंजाब सरकार के उस नियम को चुनौती दी थी, जिसमें 30 जून को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को वेतन वृद्धि से वंचित किया जाता था।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *