Ratlam News: रतलाम जिले में रात के समय नाबालिग को प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी, परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या

Saroj kanwar
3 Min Read

Ratlam News: रतलाम जिले से प्रेम-प्रसंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार देर रात एक नाबालिग को उस समय अपनी प्रेमिका से रात के समय मिलना भारी पड़ गया, जब लड़की के परिजनों की नींद खुल गई और प्रेमी लड़के को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। इतना ही नहीं लड़की के परिजनों ने नाबालिग लड़के को पीट-पीटकर मौत के घाट भी उतार दिया। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का यह मामला मध्यप्रदेश राज्य के रतलाम जिले में नामली थाना क्षेत्र से सामने आया है। 

शुक्रवार देर रात की है यह घटना

रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक नाबालिग लड़के की लड़की के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़का रतलाम जिले की कांडरवासा गांव का रहने वाला है।  मृतक का नाम आयुष मालवीय बताया गया है। 17 वर्षीय आयुष मालवीय शुक्रवार देर रात रतलाम जिले के मेवासा गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इसी दौरान लड़की के घरवालों की नींद खुल गई और आयुष को पकड़कर पेड़ से बांध दिया।

लड़की के परिजनों ने मुड़वाया मृतक आयुष का सिर

शुक्रवार देर रात को अपनी प्रेमिका से मिलने मेवासा गांव गए आयुष को लड़की के परिजनों ने पकड़कर रात में ही उसका सिर मुंडवा दिया और पेड़ से बांधकर बेरहमी से मारपीट की गई। देर रात लंबे समय तक की गई पिटाई के कारण आयुष की जान चली गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इस मामले में लड़की के पिता समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस विभाग द्वारा इस मामले में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

ग्रामीणों ने फोरलेन पर जाम लगाया

शुक्रवार देर रात हुई नाबालिग लड़के की हत्या का पता जब ग्रामीणों को चला तो उन्होंने मरने वाले नाबालिग लड़के आयुष का शव फोरलेन हाईवे पर रखकर उसे जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आज मृतक के शव के साथ फोरलेन जाम कर इस मामले में सभी आरोपियों का जुलूस निकालने और  मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे थे। हालांकि बाद में बड़े अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और ग्रामीणों को आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन खत्म किया कर दिया। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने अब फोरलेन हाईवे पर ट्रैफिक फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *