Ratlam News: रतलाम के किसानों की हो गई मौज, खाते में आए फसल बीमा के 86.44 करोड़ रुपए

Saroj kanwar
2 Min Read

Ratlam News: रतलाम जिले के किसानों पर सोमवार को जमकर धन वर्षा हुई। जिले के किसानों के खाते में 86.44 करोड़ रुपए बीमा दावा राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। रबी वर्ष 2023-2024, खरीफ 2024 एवं रबी 2024-2025 के फसल बीमा की यह राशि है। डीबीटी के माध्यम से जिले के किसानों के खातों में रुपए भेजे गए।

राजस्थान के झुंझुनू में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की। इसका प्रसारण भी किया गया। पूर्व विधायक संगीता चारेल, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के केंद्र बिंदु में किसान हैं। सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। इस मौके पर बद्रीलाल चौधरी, सुरेश मालवीय, सुरेश पाटीदार, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ललित पालीवाल ने भी संबोधित किया।

रतलाम जिले के करिया में किसानों को 2016 के बाद नहीं मिली राशि

किसानों के अकाउंट में केंद्र सरकार समय पर राशि अंतरित करने का दावा करती है। लेकिन रतलाम जिले में सैलाना के पास करिया गांव के किसानों को 2016 के बाद से राशि नहीं मिली है। गांव के बद्रीलाल पाटीदार ने बताया कि अतिवृष्टि से 25 बीघा की फसल को नुकसान हुआ है। वर्ष 2016 के बाद से अब तक फसल बीमा की राशि किसी भी किसान को नहीं मिल पाई है। बोदिना के महेश पाटीदार ने बताया कि 60 बीघा में सोयाबीन लगाई थी लेकिन 40 बीघा की सोयाबीन तो पूरी तरह खराब हो गई है। अब तक सर्वे शुरू नहीं किया गया। राधेश्याम पटेल ने बताया कि 60 में से पांच बीघा ही फसल बची है। वर्ष 2021-22 के बाद से फसल बीमा की राशि नहीं मिल पाई है। नारायणगढ़ के किसान महेंद्रसिंह जाट ने बताया कि काफी नुकसान हुआ है। इससे सर्वे कर नुकसान की भरपाई करना चाहिए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *