Ratlam News: रक्षाबंधन पर रतलाम में सोना पहुंचा 1 लाख 1100 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी ने बनाया ऑल टाइम हाई का स्तर 

Saroj kanwar
2 Min Read

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में रक्षाबंधन के अवसर पर सोने चांदी की कीमतों ने आसमान छू लिया है। सोने के दाम जहां 1 लाख पार हो गए हैं, वहीं चांदी की कीमतों ने भी बढ़ोतरी के साथ अपना ऑल टाइम हाई बनाया है। साल की शुरुआत से शुरू हुई सोने और चांदी के भाव में लगातार तेजी जारी है। राखी के एक दिन पहले शुक्रवार को सराफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में भी तेजी रही।

भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। सोना 1 लाख 1100 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 1 लाख 17 हजार रुपए प्रतिकिलो बिकी। जेवराती सोना 92,600 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। व्यापारियों के मुताबिक दोनों धातुओं के भाव में आगे भी तेजी जारी रहेगी।

इस महीने दोनों धातुओं के दाम में बढ़ोतरी हुई है। सोने के भाव में 1200 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। एक अगस्त को भाव 99,900 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं इस साल सोना 22,600 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ है। एक जनवरी को इसके भाव 78,500 रुपए प्रति दस ग्राम थे। चांदी के भाव में 4 हजार रुपए प्रति किलो की तेजी आई है। महीने के पहले दिन भाव 1 लाख 13 हजार रुपए प्रति किलो थे। चांदी इस साल 27,700 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है। 1 जनवरी को चांदी के भाव 89,300 रुपए प्रतिकिलो थे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *