बिग बॉस 17 का हिस्सा बनने के बाद अंकिता लोखंडे लगातार चर्चा में बनी हुई है। वह जल्दी रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में नजर आने वाली है। अब हाल में एक इंटरव्यू में उन्होंने यह खुलासा किया की रणदीप हुड्डा शुरू में नहींचाहते थे कि अंकिता इस फिल्म का हिस्सा बने। इसके साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई।
‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की पूरी टीम इस समय मूवी प्रमोशन में व्यस्त है
रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे समेत फिल्म’स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की पूरी टीम इस समय मूवी प्रमोशन में व्यस्त है। इस दौरान उन्होंने की इवेंट मराठी में बताया कि रणदीप ने मुझसे कहा था कि मुझे नहीं लगता कि मैं फिल्म में आपको कास्ट करना चाहता हूं ,तो मैंने पूछा क्यों सर।उन्होंने कहा इस कैरेक्टर के लिए ज्यादा खूबसूरत है मैं तो मैंने कहा कि ,प्लीज ऐसा मत कहिए।
इसके आगे अंकिता ने कहा कि ,उन्होंने फिल्म पर बहुत ज्यादा रिसर्च हुई थी। वही इस बात को लेकर काफी श्योर थे कि उन्हें फिल्म में क्या चाहिए और क्या नहीं। रणदीप यह पता था की यमुना बाई के लिए उन्हें क्या चाहिए। बता दे कि इस मूवी में अंकिता यमुनाबाई सावरकर का किरदार निभा रही है। वही इस मूवी का निर्देशन रणदीप हुड्डा ने किया है और रणदीप और उत्कर्ष नैथानी ने मिलकर लिखा है। बता दे यह मूवी 22 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है।