किशमिश और नारियल के दाम दोगुने, त्योहारों से पहले बढ़ी लोगों की चिंता

Saroj kanwar
2 Min Read

Tikamgarh News: नासिक में अंगूर की फसल कम होने के कारण किशमिश की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं। 15 दिन पहले तक 260 रुपए किलो बिकने वाली किशमिश अब 500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। जानकारों के मुताबिक इस बार गर्मियों में अंगूर के दाम 70-80 रुपए किलो से नीचे नहीं आए, जिससे किशमिश पर भी असर पड़ा। किराना व्यापारियों का कहना है कि कई बड़े व्यापारियों ने किशमिश का स्टॉक कर लिया है, इसलिए अब दाम मकर संक्रांति तक नीचे आने की उम्मीद नहीं है।

इसी तरह पूजा में इस्तेमाल होने वाले नारियल और गरी गोला के दाम भी लगभग दोगुने हो गए हैं। पहले 15 रुपए में बिकने वाला नारियल अब 30 से 40 रुपए में मिल रहा है। वहीं, प्रीमियम क्वालिटी का नारियल 40 रुपए तक बिक रहा है। गरी गोला अब 360 से 400 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, जो पहले 180 रुपए किलो था।

किराना व्यापारी नजीम खान के मुताबिक कर्नाटक और केरल में इस बार नारियल की फसल खराब हुई है। साथ ही नारियल से बने प्रोडक्ट जैसे आइसक्रीम और चॉकलेट की मांग बढ़ने से भी कीमतों में तेजी आई है। पिछले दो साल में इन प्रोडक्ट्स का उत्पादन 40% तक बढ़ा है।त्योहारी सीजन में मांग और बढ़ेगी, इसलिए दामों में राहत फिलहाल मुश्किल है। जिले में नारियल की सप्लाई तमिलनाडु और केरल से होती है, जबकि किशमिश की सप्लाई नासिक से होती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *